Image

‘तू मिल जाए’ के BTS फोटोज ने बढ़ाई हलचल, कोरियोग्राफर ने शेयर की झलक


कोरियोग्राफर पियूष भगत ने फैंस के साथ तू मिल जाए गाने की मेकिंग की झलक शेयर की है. यह गाना म्यूजिक चार्ट्स पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं और साथ ही अपने कोरियोग्राफर के साथ लोगों का दिल जीत रहा है. शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर किंग से इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ गाना तुम मिल जाए ने देखते ही देखते इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. दरअसल, यह गाना हर प्लेटफॉर्म पर चार्ट टॉपिंग फेवरेट बना हुआ है.

यह गाना जबरदस्त पॉपुलैरिटी अपने नाम कर रहा है और इस तरह से इसने औरमैक्स मीडिया के औरमैक्स हार्टबीट टॉप 5 सॉन्ग्स में नंबर 1 पोजीशन अपने नाम की है और साथ ही साथ जियोसावन पर भी टॉप पर बना हुआ है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से लेकर सोशल मीडिया फीड्स तक, यह गाना लिस्नर्स के जहन में बस गईं है, ऐसे में फैंस इसके हुक स्टेप्स को रीक्रिएट करते हुए ऑनलाइन नए वर्जन शेयर कर रहे हैं. 

गाने में रोमांटिक झलक डालने के लिए कोरियोग्राफी की भी खूब तारीफ हो रही है, गाने के मूव्स शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बीच की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूबसूरती से पेश कर रहे हैं, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ रही है. जैसे कि फैंस अब खुद को गाने के सिग्नेचर स्टेप्स करने से रोक नहीं पा रहे हैं, ऐसे में कोरियोग्राफर पियूष भगत ने फैंस को ट्रीट देते हुए गाने की मेकिंग का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है.

BTS फोटोज में दिखी शूटिंग

सोशल मीडिया पर पियूष ने गाने की कोरियोग्राफर शाजिया सामजी के साथ केपटाउन शेड्यूल की कई बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने फैंस को शूटिंग की झलक दिखाई और कैमरे के पीछे हुए कुछ खास पलों से भी रूबरू कराया. तस्वीरों की इस सीरीज को शेयर करते हुए पियूष ने लिखा, ‘हमने SRK को इस कार बूथ से शूट किया था. (जाहिर है, फोन से नहीं.)’ शाहरुख खान स्टारर सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.





Source link

Related Posts

वरुण ग्रोवर पर ‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी का पलटवार, बोले- ‘आपकी सोच है हमारी नहीं…’

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट ने सनी देओल की ‘सूर्या’ को लेकर जारी किया नोटिस, 3 दिनों में मांगा जवाब

सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘सूर्या’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. हर दिन इसकी मुश्किलें बढ़ती…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

‘800 करोड़ से भी कम की लागत में बनी है रामायण पार्ट 1’, राम गोपाल वर्मा का दावा, नमित मल्होत्रा को लेकर कह दी ये बात

रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. इस फिल्म ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

‘1 घंटे में शादी नहीं हुई, तो मैं उठकर चला जाऊंगा…’, मंडप में एक्टर ने दी थी धमकी, सालों बाद खुला राज

सूरज बड़जात्या हाल ही में फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की स्टारकास्ट के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top