• Home
  • खेल समाचार
  • गौतम गंभीर ने पाकिस्तान से जीत की यूं दी बधाई, हो गया वायरल
Image

गौतम गंभीर ने पाकिस्तान से जीत की यूं दी बधाई, हो गया वायरल


भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत और अंडर-19 एशिया कप खिताब जीतने के लिए भारतीय युवा खिलाड़ियों की प्रशंसा की. वह अन्य भारतीयों की तरह ही बेहद उत्साहित थे, जब भारत की अंडर-19 टीम ने एक रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराया. सांसों को रोक देने वाले इस मैच में आखिरी गेंद तक कुछ भी हो सकता था, भारत को जीतने के लिए 1 गेंद में 3 रन चाहिए थे. तब मोहित उलवा ने चौका लगाकर भारत को चैंपियन बनाया.

गौतम गंभीर ने भारतीय अंडर-19 टीम की तारीफ करते हुए लिखा कि “जज्बे का कोई बैटिंग आर्डर नहीं होता.” दरअसल 338 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 8 विकेट 252 के स्कोर पर गिर गए थे. इस समय लग रहा था कि भारत इस मैच को हार जाएगा. लेकिन तब तेज गेंदबाज मोहित उलवा और मनल चौहान के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई, जिसने भारत की उम्मीद फिर से जगा दी. हालांकि इस जोड़ी के टूटने के बाद पलड़ा एक बार फिर पाकिस्तान का भारी हो गया था.

मोहित उलवा ने नाबाद 49 रन बनाए. 26 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए. ये रिकॉर्ड देखकर लगता है कि मोहित एक प्रॉपर बल्लेबाज हैं, लेकिन वह तेज गेंदबाज हैं. आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे, तब मोहित ने ही चौका लगाकर भारत को खिताब जिताया. नेशनल टीम के साथ न्यूजीलैंड में मौजूद गौतम गंभीर ने युवा टीम की इस जीत के बाद अपने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए जीत की बधाई दी.

गौतम गंभीर ने लिखा, “निडर क्रिकेट. अटूट विश्वास. जज्बे का कोई बैटिंग ऑर्डर नहीं होता. चैंपियन ऑफ एशिया. वेल डन.”

यह भी पढ़ें- वानखेड़े में शिफ्ट हुआ WPL 2027, ICC नियम की वजह से BCCI को लेना पड़ा फैसला



Source link

Related Posts

रोहित और विराट का आखिरी ODI मैच, इमोशनल हुए दोनों दिग्गज; फैंस को कहा शुक्रिया

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा किया. पांच…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

अब कितने दिन बाद है भारत का अगला ODI मैच? तारीख नोट करे लें रोहित-कोहली के फैन

बे ओवल में खेले गए पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने 5 मैचों की सीरीज 3-1…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

टीम इंडिया के हाथ से गई ट्रॉफी, फाइनल में PAK ने बनाए 337 रन, कभी चेज नहीं हुआ इतना स्कोर

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने 337 रन बना दिए हैं. पहले 30 ओवरों में पाकिस्तानी…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पांचवां वनडे? सीरीज के विजेता का होगा फैसला

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज रोमांचक मोड पर है. चार मैचों के बाद टीम इंडिया सीरीज में…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top