• Home
  • खेल समाचार
  • रोहित और विराट का आखिरी ODI मैच, इमोशनल हुए दोनों दिग्गज; फैंस को कहा शुक्रिया
Image

रोहित और विराट का आखिरी ODI मैच, इमोशनल हुए दोनों दिग्गज; फैंस को कहा शुक्रिया


न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा किया. पांच मैचों की टी20 सीरीज भारत ने 3-2 से जीती थी. अब वनडे सीरीज टीम इंडिया ने 3-1 से जीती है. रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में पांचवां वनडे मैच खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने 22 रनों से जीता. न्यूजीलैंड में स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का यह आखिरी मैच था. दोनों ने मैच के बाद फैंस का शुक्रिया अदा किया. 

रोहित और विराट आखिरी बार न्यूजीलैंड दौरे पर आए थे. दोनों स्टार बल्लेबाज टी20 और टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं, और सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं. दोनों का यह आखिरी न्यूजीलैंड दौरा था. न्यूजीलैंड में अपने आखिरी वनडे मैच में रोहित और विराट बड़ी पारी नहीं खेल सके. रोहित 13 गेंद में 07 और विराट 07 गेंद में 05 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, दोनों को देखने स्टेडियम में हजारों दर्शक पहुंचे थे.

भारत ने 22 रनों से जीता पांचवां वनडे, गेंदबाजों ने दिलाई जीत 

पांचवें वनडे मैच में टीम इंडिया महज 209 रन ही बना सकी थी. जवाब में एक समय मैच पूरी तरह न्यूजीलैंड के हाथ में था, लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने बाजी पलट दी. कीवी टीम 187 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने 22 रनों से पांचवां वनडे जीता. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 3-1 से टीम इंडिया के नाम हुई. न्यूजीलैंड में भारत ने सात साल बाद वनडे सीरीज जीती है. कीवी टीम भी अपने घर पर सात साल बाद वनडे सीरीज हारी है. भारत की इस जीत के हीरो रहे अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज. अर्शदीप ने 3 और सिराज ने 2 विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें- 

7 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड में जीती सीरीज, पांचवें वनडे में गेंदबाजों ने दिलाई करिश्माई जीत



Source link

Related Posts

अब कितने दिन बाद है भारत का अगला ODI मैच? तारीख नोट करे लें रोहित-कोहली के फैन

बे ओवल में खेले गए पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने 5 मैचों की सीरीज 3-1…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

टीम इंडिया के हाथ से गई ट्रॉफी, फाइनल में PAK ने बनाए 337 रन, कभी चेज नहीं हुआ इतना स्कोर

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने 337 रन बना दिए हैं. पहले 30 ओवरों में पाकिस्तानी…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पांचवां वनडे? सीरीज के विजेता का होगा फैसला

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज रोमांचक मोड पर है. चार मैचों के बाद टीम इंडिया सीरीज में…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

‘भूल गया मैं…’, टॉस पर वैभव सूर्यवंशी को याद नहीं रही प्लेइंग 11; मजेदार वीडियो वायरल

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार टीम की कप्तानी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. वह…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top