Image

‘अमेरिकी बाजार में विशेष पहुंच…’,इंडिया यूएस ट्रेड डील पर क्या बोले पीयूष गोयल


केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार (15 नवंबर) को बताया कि भारत ने अमेरिका के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत उसे अपने सामान के लिए अमेरिकी बाजार में विशेष पहुंच मिलेगी. इस समझौते के तहत भारत को अपने प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम इंपोर्ट ड्यूटी का लाभ मिलेगा. 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गोयल ने बताया कि यह सहमति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तब बनी थी, जब दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के लिए एक फ्रेमवर्क की घोषणा की थी. फिलहाल, इस समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत चल रही है.

पीएम मोदी और ट्रंप का किया जिक्र
2 दिवसीय मिस्र दौरे के दौरान काहिरा में पत्रकारों से बात करते हुए गोयल ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच पहले ही इस बात पर सहमति बन गई थी. कुछ महीने पहले जब उन्होंने एक फ्रेमवर्क समझौते की घोषणा की थी, तब यह तय हुआ था कि भारत को अमेरिकी बाजार में विशेष व्यापार पहुंच मिलेगी और हमारे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत को कम इंपोर्ट ड्यूटी देनी होगी.”

अमेरिकी टैरिफ के कारण हुई देरी
भारत और अमेरिका ने फरवरी में अपने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए फ्रेमवर्क को अंतिम रूप दिया. इस समझौते पर पहले ही हस्ताक्षर हो जाने की उम्मीद थी, लेकिन अमेरिका के टैरिफ ढांचे में बदलाव के कारण आगे और बातचीत करनी पड़ी. हाल ही में एक अधिकारी ने बताया कि वाशिंगटन ने नई दिल्ली को आश्वासन दिया है कि प्रस्तावित समझौते के तहत भारतीय सामानों को टैरिफ के मामले में तुलनात्मक लाभ मिलेगा.

दोनों पक्ष चालू वित्त वर्ष के अंत तक पहले चरण को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं. एक अधिकारी ने पिछले सप्ताह कहा, “हमें देखना होगा कि टैरिफ ढांचा किस तरह सामने आता है. हम इस वित्त वर्ष के अंत तक पहले चरण को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं. पहले चरण और BTA को लेकर बातचीत चल रही है.” बातचीत पर अमेरिकी व्यापार नीति में आए बदलावों का भी असर पड़ा है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ को रद्द किए जाने के बाद ऐसा हुआ है. 

ये भी पढ़ें

अल्बानिया में फिर भड़की प्रदर्शन आग, सड़कों पर झड़प, कई जगह हिंसा



Source link

Related Posts

ईरान के पास अभी कितना हथियार, अमेरिकी रिपोर्ट ने चौंकाया, क्या बोले स्पीकर गालिबाफ

अमेरिका ईरान संघर्ष पर कई महीनों बाद भी पूरी तरह विराम नहीं लग सका है. इस बीच ईरान…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

‘नेतन्याहू ने ऐसे वादे किए जो…’, गाजा में नागरिकों की मौत पर भड़के बाइडेन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी किताब में लिखा है कि इजरायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

दुनिया के 500 ताकतवर मुस्लिमों की आई लिस्ट, शहबाज-मुनीर शामिल, इन नेताओं को भी मिली जगह

दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिम लोगों की सूची जारी की गई है. यह सूची द मुस्लिम 500…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

ASEAN Summit के लिए मनीला में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप भी आएंगे, आज रवाना होंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (16 नवंबर) को तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचेंगे. यहां वह…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top