Image

‘नेतन्याहू ने ऐसे वादे किए जो…’, गाजा में नागरिकों की मौत पर भड़के बाइडेन


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी किताब में लिखा है कि इजरायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में आम नागरिकों की मौत को सीमित करने का कई बार वादा किया था, लेकिन वे अपने वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हुए. 

83 वर्षीय जो बाइडेन ने अपनी किताब ‘प्रॉमिस मी, अमेरिका’ में लिखा है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इजरायल की बमबारी में आम नागरिकों की जान को लेकर उन्होंने कई बार नेतन्याहू के सामने चिंता जताई थी. बाइडेन का कहना है कि उन्होंने निजी तौर पर इजरायली प्रधानमंत्री से आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की अपील की थी, लेकिन उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

कब रिलीज होगी बाइडेन की बुक
बाइडेन की बुक 17 नवंबर को रिलीज होने वाली है. शुक्रवार को CNN ने इसके कुछ अंश प्रकाशित किए हैं. बाइडेन ने बुक में लिखा, “संघर्ष की शुरुआत से ही मैं इजरायल से कहता आ रहा था कि वे आम नागरिकों की तकलीफें कम करने के लिए एहतियाती कदम उठाएं. मैंने ‘बिबी’ (नेतन्याहू) के साथ कई निजी बातचीत में भी यह चिंता जताई थी. उन्होंने खुद भी माना था कि आम नागरिकों की बढ़ती मौतों से इजरायल की छवि को नुकसान पहुंच रहा है और युद्ध के लिए अमेरिका के समर्थन पर भी असर पड़ रहा है.”

नेतन्याहू पर साधा निशाना
बाइडेन ने आगे लिखा है कि फिर वही पुराना सिलसिला शुरू हो गया वे और अधिक कदम उठाने का वादा करते और उसके तुरंत बाद कोई और आक्रामक कार्रवाई हो जाती, जिसमें फिर से कई आम नागरिक मारे जाते. जब हमने उनसे इस बारे में सवाल किया, तो इजरायली पक्ष के पास हमेशा कोई न कोई सफाई या बहाना होता था, लेकिन नतीजा वही रहता था. उन्होंने कहा कि नेतन्याहू को ऐसे वादे करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती थी, जिन्हें पूरा करने की न तो उनमें क्षमता थी और न ही कोई इरादा था.
 
बाइडेन ने अपनी किताब में नेतन्याहू के साथ अपने दशकों पुराने संबंधों पर भी चर्चा की. उन्होंने लिखा है कि वे इस बात से काफी निराश थे कि इजरायली नेता अपने तात्कालिक राजनीतिक हितों से आगे नहीं देख पा रहे थे. बाइडेन ने लिखा कि मैं समझता था कि वे भारी दबाव में काम कर रहे थे, लेकिन मुझे इस बात से निराशा हुई कि वे एक राजनेता की तरह नहीं सोच पाए और इजरायल के दीर्घकालिक हितों की रक्षा करने के बजाय केवल अपनी अल्पकालिक राजनीतिक जरूरतों पर ही ध्यान देते रहे.

ये भी पढ़ें

US के फ्लाइट सिस्टम में अभी भी दिक्कत? राउटर बना मुसीबत, हजारों उड़ानों में देरी



Source link

Related Posts

ईरान के पास अभी कितना हथियार, अमेरिकी रिपोर्ट ने चौंकाया, क्या बोले स्पीकर गालिबाफ

अमेरिका ईरान संघर्ष पर कई महीनों बाद भी पूरी तरह विराम नहीं लग सका है. इस बीच ईरान…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

दुनिया के 500 ताकतवर मुस्लिमों की आई लिस्ट, शहबाज-मुनीर शामिल, इन नेताओं को भी मिली जगह

दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिम लोगों की सूची जारी की गई है. यह सूची द मुस्लिम 500…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

ASEAN Summit के लिए मनीला में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप भी आएंगे, आज रवाना होंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (16 नवंबर) को तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचेंगे. यहां वह…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Nvidia में फिर जेनसन हुआंग को बनाएगा CEO? एलन मस्क ने की सिफारिश

दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनियों में से एक एनवीडिया एक बार फिर से जेनसन हुआंग को सीईओ…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top