• Home
  • ताजा खबरें
  • यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मेघना चौधरी से की सगाई, शाही अंदाज में हुआ समारोह
Image

यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मेघना चौधरी से की सगाई, शाही अंदाज में हुआ समारोह


संदीप सिंह यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री के पद पर काबिज हैं. वे कल्याण सिंह के पोते हैं. उन्होंने अपने स्कूल की जूनियर मेघना चौधरी से सगाई कर ली है. वे जल्द ही मेघना चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों की लव स्टोरी अलीगढ़ के डीपीएस स्कूल से शुरू हुई थी. ऐसे में अब दोनों परिवारों की सहमति से यह लव स्टोरी शादी में बदलने जा रही है.

मेघना चौधरी यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. संदीप सिंह स्कूल में मेघना के सीनियर थे. इस दौरान दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़ में हुई थी. ये मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली. इसके बाद यह दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई. साल 2012 में संदीप सिंह ने अपनी 12वीं पूरी कर ली और स्कूल से निकल गए. 

कौन हैं संदीप सिंह की होने वाली पत्नी मेघना?

मेघना मूल रूप से अलीगढ़ के इगलास की रहने वाली हैं. उनका परिवार इगलास के गोंडा के तारपुर गांव से ताल्लुक रखता है. 15 साल से मेघना का परिवार गाजियाबाद जाकर बस चुका है. मेघना चौधरी के पिता अरुण चौधरी हैं, जो एक बड़े कारोबारी हैं. अरुण चौधरी का जूतों का कारोबार है.

स्कूल की पढ़ाई के बाद विदेश चली गईं थीं मेघना

हालांकि दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ. पढ़ाई पूरी करने के बाद संदीप सिंह ने राजनीति में एंट्री की. वहीं लॉ की पढ़ाई करने के लिए मेघना विदेश चली गईं थी. विदेश में रहने के बाद भी संदीप और मेघना का रिश्ता बरकरार रहा. आखिरकार यह रिश्ता अब शादी तक आ पहुंचा है. बताया जा रहा है कि साल 2024 में दोनों की शादी को लेकर परिवार में बातचीत शुरू हुई थी.

पूर्व मुख्यमंत्री के पोते हैं संदीप सिंह

बता दें कि संदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह के पोते हैं. वे राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. संदीप के पिता राजवीर सिंह भी सासंद रह चुके हैं. वहीं संदीप सिंह भी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री के पद पर बने हुए हैं.

बताया जा रहा है कि संदीप सिंह के साथ उनके छोटे भाई की भी शादी होने जा रही है. उनके छोटी भाई सौरभ भी इसी मंडप में शादी के बंधन में बंधेंगे. दोनों भाइयों की शादी 27 नवंबर 2026 को दिल्ली में होगी. सीएम योगी आदित्यनाथ को भी इस शादी का न्योता दिया गया है.

गजब! बागपत में 80 साल के बलजोर करवाएंगे खुद की तेरहवीं, 900 लोगों को दावत



Source link

Related Posts

सरायकेला में मंत्री- विधायक से बच्चों ने जताई नाराजगी, स्कूल की बिल्डिंग को लेकर धरना

झारखंड के सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल से गुजरने वाले एनएच-32 पर बहुप्रतीक्षित जामडीह रेलवे ओवरब्रिज शनिवार (14…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

कोटा: हेड कांस्टेबल का साहस, नदी में कूदकर बचाई युवक की जान

वर्दी सिर्फ कानून की हिफाजत का नाम नहीं, बल्कि इंसानियत और हौसले की भी पहचान है. कोटा में…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

गजब! बागपत में 80 साल के बलजोर करवाएंगे खुद की तेरहवीं, 900 लोगों को दावत

आमतौर पर किसी इंसान की मौत के बाद उसकी तेरहवीं होती है, रिश्तेदार और परिचित इकट्ठा होते हैं,…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

राजस्थानः अशोक गहलोत ने ‘बजट फाइल्स’ का पहला एपिसोड किया रिलीज, BJP ने किया पलटवार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता अशोक गहलोत प्रदेश की भजन लाल शर्मा सरकार पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top