• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, जियो हॉटस्टार पर दिखेगा महासंग्राम
Image

महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, जियो हॉटस्टार पर दिखेगा महासंग्राम


धर्म और अधर्म के बीच महासंग्राम की कहानी एक बार फिर जीवंत होने जा रही है. भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य वाणी, महाभारत के ख़ास किस्सों  और कुरुक्षेत्र युद्ध की कहानी के साथ जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी किया है. कलेक्टिव स्टूडियोज की ‘हिस्ट्रीवर्स’ कोशिश के तहत बनाई गई यह 25 एपिसोड्स की सीरीज 24 नवंबर से जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. इसके नए एपिसोड हर हफ्ते जारी किए जाएंगे.

भारत की पुरानी और मशहूर कहानी महाभारत को नई तकनीक की मदद से नए अंदाज में दिखाया गया है. यह भारत की पहली प्रीमियम AI आधारित सीरीज है. इसमें नई तकनीक के जरिए महाभारत की दुनिया, उसके खास किरदारों और जरूरी घटनाओं को दिखाया गया है.

ट्रेलर में दिखीं महाभारत की खास घटनाएं

ट्रेलर में महाभारत की कथा के कई ख़ास पलों की झलक मिलती है. द्रौपदी के स्वयंवर में अर्जुन द्वारा घूमती हुई मछली की आंख का निशाना साधने से लेकर भरी सभा में द्रौपदी के चीरहरण और भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य हस्तक्षेप तक, ये यह घटनाएं महाभारत के युद्ध की वजह को समझती है.  श्रीकृष्ण के संवाद, ‘छल, कपट, षड्यंत्र, अपराध और घोर अपमान’ के जरिये से उन घटनाओं को सामने लाया गया है, जिन्होंने कुरुक्षेत्र के महासंग्राम की नींव रखी. ट्रेलर इस बात को दिखता है कि युद्ध भले ही रणभूमि में लड़ा गया, लेकिन उसके बीज बहुत पहले बोए जा चुके थे.

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर रोहित जयसिंग वैद्य के डायरेक्शन में बना दूसरा सीजन सत्ता पाने की चाह, बदलते रिश्तों, लड़ाई और जरूरी फैसलों की कहानी को आगे बढ़ाता है. इसमें धर्म, अपनी जिम्मेदारी और इंसाफ जैसे पुराने मूल्यों को दिखाया गया है, जो आज भी उतने ही जरूरी हैं. जियोस्टार और कलेक्टिव स्टूडियोज ने मिलकर इस सीरीज को बनाया है. इसमें AI तकनीक और सीरीज बनाने का काम कलेक्टिव के खास संस्थान ‘गैलरी5’ ने संभाला है. इस सीरीज को विजय सुब्रमण्यम ने बनाया है.

24 नवंबर से होगी स्ट्रीम

कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के प्रमुख और समूह के CEO विजय सुब्रमण्यम ने कहा, ‘भारत की संस्कृति में ऐसी कई कहानियां हैं, जो कई पीढ़ियों तक लोगों को एक-दूसरे से जोड़ सकती हैं. हमारा मकसद इन कहानियों को पुराने तरीकों से अलग नए अंदाज में लोगों तक पहुंचाना है.

‘हिस्ट्रीवर्स’ के जरिए हम भारतीय संस्कृति से जुड़ी ऐसी कहानियों को बड़े स्तर पर दिखा रहे हैं. ‘गैलरी5’ की AI तकनीक की मदद से हमें इन कहानियों को शानदार तरीके से दिखाने के नए तरीके मिले हैं. ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन के जरिए हम तकनीक और नई सोच को मिलाकर कहानी को उसके असली भाव के साथ दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं.’

‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ का दूसरा सीजन 24 नवंबर से विशेष रूप से जियोहॉटस्टार पर रिलीज़ होगा. इसके नए एपिसोड हर हफ्ते दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगे.





Source link

Related Posts

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर ट्रैफिक अलर्ट, भारी वाहनों के रूट बदले

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर पुलिस…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

यशवर्धन की पहली फिल्म में दिखेगा डर और रोमांस का तड़का, ‘हीरो की हॉररिन’ का पोस्टर आउट

साजिद खान की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘हीरो की हॉररिन’ के मेकर्स ने शुक्रवार को पोस्टर रिवील कर दिया. यह…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

‘रामायण’ में रावण को हीरो बनाने पर भड़के नीतीश भारद्वाज, बोले- गलत नैरेटिव फैला रहे हैं

टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने फिल्म ‘रामायण’ में हिंदू…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

सेट पर छठ पूजा का गाना सुनकर रोने लगे थे आयुष्मान खुराना, त्योहार को बताया अपने लिए बेहद खास

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top