• Home
  • शिक्षा समाचार
  • UPSC ESE 2027: जनवरी में होगी UPSC ESE 2027 प्रीलिम्स परीक्षा, जानें मेन्स की तारीख
Image

UPSC ESE 2027: जनवरी में होगी UPSC ESE 2027 प्रीलिम्स परीक्षा, जानें मेन्स की तारीख


UPSC ESE 2027: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2027 के लिए एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी कर दिया है. जिससे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट को आने वाले रिक्रूटमेंट प्रोसेस के लिए एक क्लियर टाइम लाइन मिल गई है. यूपीएससी की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार यूपीएससी ईएसई 2027 प्रीलिम्स एग्जाम 31 जनवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा. वहीं यह परीक्षा उन कैंडिडेट्स के लिए जरूरी मानी जा रही है, जो सेंट्रल गवर्नमेंट के अलग-अलग डिपार्टमेंट में इंजीनियरिंग कोर्स पर रिक्रूटमेंट की तैयारी कर रहे हैं.

किन कैंडिडेट्स के लिए खास है ये परीक्षा? 

इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम यूपीएससी की ओर से कंडक्ट किए जाने वाले बड़े कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन में से एक है. यह परीक्षा ग्रुप ए और ग्रुप बी इंजीनियरिंग सर्विसेज के लिए रिक्रूटमेंट गेटवे का काम करता है. जिन कैंडिडेट्स ने एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर लिया है, वह अब एग्जाम की तारीखों के हिसाब से अपनी तैयारी  प्लान कर सकते हैं. वहीं आपको बता दें कि कमीशन ने अभी तक शिफ्ट टाइमिंग और एग्जाम के दूसरे एग्जाम में निर्देशों की घोषणा नहीं की है. 

पहला स्टेज होती है प्रीलिम्स परीक्षा  

प्रीलिम्स परीक्षा यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन 2027 का पहला स्टेज होगी.  31 जनवरी 2027 को होने वाली इस परीक्षा से यह तय होगा कि कौन से कैंडिडेट रिक्रूटमेंट प्रोसेस के अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगे. यह परीक्षा 31 जनवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. इसमें कैंडिडेट्स को ध्यान देना होगा कि मेन एग्जाम में बैठने के लिए प्रीलिम्स पास करना जरूरी है. जो लोग कमीशन की ओर से तय किए गए जरूरी क्वालीफाइंग मार्क्स लाएंगे, उन्हें अगले स्टेज के लिए शार्ट लिस्ट किया जाएगा. यूपीएससी के प्रीलिम्स एग्जाम के एडमिट कार्ड जनवरी 2027 में जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है, जो एग्जाम से लगभग दो हफ्ते पहले जारी होंगे. हालांकि आयोग ने एडमिट कार्ड की सही तारीख अभी तक कंफर्म नहीं की है. 

ये भी पढ़ें-Chief Electoral Officer Salary: किसी राज्य का सीईओ बनने के लिए कौन-सी पढ़ाई जरूरी, कितनी मिलती है सैलरी?

मेन्स परीक्षा होगी जून में 

यूपीएससी 2027 मेन एग्जाम 18 जून 2027 को होगा, जो कैंडिडेट प्रीलिम्स एग्जाम में क्वालीफाई करेंगे वे इस स्टेज में बैठने के लिए एलिजिबल होंगे. मेन एग्जाम सिलेक्शन प्रोसेस का एक जरूरी हिस्सा है, क्योंकि इसमें कैंडिडेट्स की इंजीनियरिंग नॉलेज और सब्जेक्ट की समझ को परखा जाता है. वहीं फाइनल रिक्रूटमेंट प्रोसेस में एक पर्सनैलिटी टेस्ट भी होगा. 

480 पदों पर होगी भर्ती 

इस परीक्षा 2027 के लिए करीब 480 पदों पर भर्ती होनी है. इसमें 19 पद दिव्यांग कैटेगरी के लिए आरक्षित है. वहीं इन पदों को चार प्रमुख कैटेगरी में बांटा गया है. इसमें सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल है. आपको बता दें कि यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 16 सितंबर 2026 को जारी किया था. वहीं इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन के प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी, जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी. ऐसे में अब आवेदन की विंडो बंद होने के बाद आयोग ने परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है.

ये भी पढ़ें-National Education Day 2026: मौलाना आजाद ने कैसे बदली भारत की शिक्षा व्यवस्था, उनकी कौन-सी योजनाएं आज भी जारी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

IAS Officer Pranjal Patil: कौन है पहली दृष्टिबाधित महिला IAS प्रांजल पाटिल? जिनके ट्रांसफर पर CAT ने लगाई रोक

न्यायिक सदस्य राजवीर सिंह वर्मा की पीठ ने गृह मंत्रालय के सितंबर 2024 के ट्रांसफर आर्डर, अक्टूबर 2024…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

RRB ने बढ़ाई असिस्टेंट लोको पायलट की रिक्तियां, अब 14,627 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

PMO Recruitment: प्रधानमंत्री ऑफिस में नौकरी के लिए कहां करें आवेदन, कितनी लगती है फीस

देश के प्रधानमंत्री के कार्यालय यानी PMO का हिस्सा बनना बहुत से युवाओं का सपना होता है. अक्सर…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Chhath Puja Holiday 2026: छठ पर किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, जान लें पूरा टाइम टेबल

Chhath Puja Holiday 2026: दिवाली का त्योहार लगभग पूरा हो गया है. ऐसे में अब छठ पूजा का त्योहार…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top