• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस बर्ताव के कारण कियारा आडवाणी ने कर लिया था ब्रेकअप, खुद किया खुलासा
Image

सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस बर्ताव के कारण कियारा आडवाणी ने कर लिया था ब्रेकअप, खुद किया खुलासा


सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में गिने जाते हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है. ये कपल ‘शेरशाह’ फिल्म के दौरान एक दूसरे के बेहद करीब आया था और बाद में उन्होंने साथ में अपनी पूरी लाइफ बिताने का फैसला करते हुए शादी कर ली थी. हालांकि शेरशाह के दौरान ही दोनों एक बार ब्रेकअप भी कर चुके थे. वजह का खुलासा खुद कियारा ने किया है.

सिद्धार्थ के इस रवैये के कारण हुआ था ब्रेकअप

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के आखिरी और नौवें सीजन में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की. अभिनेत्री ने बताया कि रिश्ते की शुरुआत में सिद्धार्थ कभी उनके साथ बेहद अच्छे तो कभी एक दम रुखा व्यवहार रखते थे. इसके चलते वो परेशान रहती थीं.

बता दें कि शेरशाह की शूटिंग कारगिल में भी हुई थी. शूटिंग के लिए कारगिल रवाना होने से पहले कियारा ने सिद्धार्थ से बात की थी. उन्होंने एक्टर से कहा, ‘तुम मेरे साथ कभी बेहद करीब आ जाते हो, तो कभी एक दम दूर हो जाते हो. जबकि मेरे लिए तो तुम पूरी तरह साथ हो, या फिर बिल्कुल नहीं. ये जो बीच वाली चीजे है ये मेरी समझ से बाहर है. मैं ऐसा नहीं कर सकती.’

ब्रेअकप के तुरंत बाद दोबारा शुरू हो गई बातचीत

वहीं सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस से कहा था, ‘मैं जानता हूं कि तुम ऐसी इंसान हो कि अगर मैं तुमसे कोई वादा करूं तो वो एक पक्का रिश्ता होगा. अभी मैं लाइफ में एक ऐसे मोड़ पर हूं जहां मुझे अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है. मैं अपने काम के बीच किसी और चीज को नहीं आने देना चाहता.’

इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरी बनाने का फैसला ले लिया था. हालांकि कारगिल में मुश्किल हालातों में शूटिंग के बावजूद हर रोज सिद्धार्थ एक्ट्रेस को फोन करते थे और दोनों के बीच लगातार 30 दिनों तक बात हुई. जिस जगह पर सिग्नल मुश्किल से मिलते थे वहां भी वो अपने रिश्ते के लिए एक-दूसरे को वक्त देते थे. इसके बाद जल्द ही दोनों फिर से एक हो गए.

इस कपल ने फरवरी 2023 में जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचा ली थी. जबकि जुलाई 2025 में बेटी सरायाह का वेलकम किया था. 



Source link

Related Posts

शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध रविचंद्रन-काव्या मारन, दुल्हनिया संग सामने आई फर्स्ट फोटोज

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. काव्या मारन के…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

थॉर-लोकी की नोकझोंक से वांडा-पिएत्रो के प्यार तक, मार्वल में भाई-बहनों की ये 5 जोड़ियां हैं कमाल

भाई दूज भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते, उनकी नोकझोंक, शरारतों और एक-दूसरे के प्रति अटूट प्यार को दिखाने वाला…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

सिर्फ 5 फिल्मों से छाप दिए 3282 करोड़, तगड़ा है ‘रामायण’ डायरेक्टर नितेश तिवारी का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ दुनियाभर में बेहद तगड़ी कमाई कर रही है. रिलीज के…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

‘शोले’ के बाद इंडस्ट्री से दूर होने वाले थे अमजद खान, बुरे वक्त में अंडरवर्ल्ड ने बढ़ाया था मदद का हाथ

हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ में गब्बर सिंह का किरदार निभाकर काफी लोकप्रियता बटोरने वाले दिग्गज और…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top