• Home
  • खेल समाचार
  • हार्दिक पांड्या ने छोड़ा साथ, अब MI का अगला कप्तान कौन? लिस्ट में 4 नाम
Image

हार्दिक पांड्या ने छोड़ा साथ, अब MI का अगला कप्तान कौन? लिस्ट में 4 नाम


कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया है. वह आगामी आईपीएल (IPL 2027) में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. ट्रेड के जरिए हार्दिक ने पंजाब का हाथ थामा. उनकी जगह पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई में आए. हार्दिक के जाने के बाद एक सवाल सभी के मन में उठ रहा होगा कि अब एमआई की कप्तानी कौन करेगा? 

हार्दिक ने 2024, 2025 और 2026 में तीन सीजन मुंबई की कमान संभाली. उन्होंने टीम और आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल रोहित शर्मा को रिप्लेस किया था. तो आइए जानते हैं कि अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के पास कप्तानी के लिए कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं. 

1. रोहित शर्मा 

मुंबई की कप्तानी के लिए सबसे पहला नाम रोहित शर्मा ही आता है. रोहित ने लंबे वक्त तक टीम की कमान संभाली और 5 आईपीएल खिताब जितवाए. हार्दिक के ट्रेड की खबर आने के साथ ही इस बात की चर्चा भी तेज हुई थी कि रोहित को एक बार फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाएगा. 

2. तिलक वर्मा

बाएं हाथ के युवा भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी जा सकती है. 2022 में आईपीएल डेब्यू करने वाले तिलक मुंबई के लिए ही खेल रहे हैं. तिलक टीम के कोर खिलाड़ियों में शुमार हैं. लिहाजा उन्हें कप्तानी दी जा सकती है. 

3. सूर्यकुमार यादव 

भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के दावेदार हैं. सूर्या के पास कप्तानी का बहुत अच्छा अनुभव है. उन्होंने लंबे वक्त तक टी20 इंटरनेशनल में भारत की कप्तानी की है. उनकी कप्तानी भारत ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. 

4. जसप्रीत बुमराह 

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने के दावेदार और हकदार नजर आते हैं. बुमराह ने 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था. वह अब भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं. बुमराह टीम के कोर खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन किया है. लिहाजा बुमराह को भी कप्तानी सौंपी जा सकती है. 

 

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के बदले अर्शदीप सिंह, MI-PBKS की डील में किसका फायदा, किसका नुकसान?



Source link

Related Posts

हार्दिक पांड्या की एंट्री, अब पंजाब ने IPL 2027 के लिए जारी किया कप्तान का नाम

आईपीएल 2027 से पहले बहुत बड़ा ट्रेड देखने को मिला. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

IPL 2027 ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों की अदला-बदली, जानें कौन किस टीम में गया

आईपीएल 2027 के लिए ट्रेड विंडो खुली हुई है. आगामी सीजन की नीलामी दिसंबर में गोवा में होनी…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

हार्दिक पांड्या ने पंजाब किंग्स में जाने पर दिया पहला बयान, कप्तानी पर सब कर दिया साफ

आईपीएल 2027 की ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बहुत बड़ी ट्रेड डील हुई…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

फिल्मी अंदाज में अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर को किया प्रपोज, सगाई की तस्वीरें वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं. हाल ही…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top