• Home
  • खेल समाचार
  • हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड कंफर्म, IPL ने लगाई अंतिम मुहर
Image

हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड कंफर्म, IPL ने लगाई अंतिम मुहर


हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच ट्रेड कंफर्म हो गया है. बुधवार (11 नवंबर) को आईपीएल की तरफ से ट्रेड को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की गई. अब आईपीएल 2027 में हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे. हार्दिक एमआई के कप्तान थे. दूसरी तरफ, अर्शदीप लंबे वक्त से पंजाब का हिस्सा थे. हालांकि दोनों के ट्रेड को लेकर बहुत पहले से ही खबरें आ रही थीं.

इस ट्रेड में हार्दिक को उनकी मौजूदा फीस से ज्यादा रकम मिली है. वहीं अर्शदीप अपनी मौजूदा फीस पर मुंबई का हिस्सा बने हैं. हार्दिक ने 18 करोड़ रुपये की फीस पर पंजाब किंग्स का हाथ थामा है, जबकि पिछले सीजन यानी 2026 आईपीएल में वह 16.35 करोड़ रुपये में एमआई के साथ थे. अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस के साथ ही मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं.

आईपीएल की रिलीज में लिखा गया, “IPL 2027 से पहले एक बड़े खिलाड़ी के ट्रेड में, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में चले जाएंगे, जबकि टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह पांच बार की चैंपियन टीम में शामिल होंगे.”

आगे लिखा गया, “पांड्या के ट्रेड के साथ ही मुंबई इंडियंस के साथ उनके दूसरे कार्यकाल का समापन हो गया. इसी फ्रेंचाइजी के साथ उन्होंने चार आईपीएल खिताब जीते थे. 2015 में पहली बार मुंबई से जुड़ने के बाद, पांड्या लीग के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में से एक बन गए. उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम के खिताब जीतने वाले अभियानों के दौरान बल्ले और गेंद, दोनों से अहम योगदान दिया था.”

अर्शदीप सिंह की दूसरी, हार्दिक पांड्या की तीसरी फ्रेंचाइजी 

अर्शदीप ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. वह 2026 तक इसी टीम के साथ जुड़े रहे. अब 2027 में वह दूसरी टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे. 

हार्दिक पांड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में कदम रखा था. दो साल (2022 और 2023) वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे. फिर मुंबई में वापसी की. अब पंजाब किंग्स के रूप में हार्दिक तीसरी टीम का हिस्सा बनेंगे.

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द, बताया कैसे खुद को समझाया



Source link

Related Posts

हार्दिक पांड्या ने छोड़ा साथ, अब MI का अगला कप्तान कौन? लिस्ट में 4 नाम

कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया है. वह आगामी आईपीएल (IPL 2027) में पंजाब…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

हार्दिक पांड्या की एंट्री, अब पंजाब ने IPL 2027 के लिए जारी किया कप्तान का नाम

आईपीएल 2027 से पहले बहुत बड़ा ट्रेड देखने को मिला. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

IPL 2027 ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों की अदला-बदली, जानें कौन किस टीम में गया

आईपीएल 2027 के लिए ट्रेड विंडो खुली हुई है. आगामी सीजन की नीलामी दिसंबर में गोवा में होनी…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

हार्दिक पांड्या ने पंजाब किंग्स में जाने पर दिया पहला बयान, कप्तानी पर सब कर दिया साफ

आईपीएल 2027 की ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बहुत बड़ी ट्रेड डील हुई…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top