• Home
  • खेल समाचार
  • BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के ट्रेड पर लगाई मुहर, कंफर्म हुई PBKS और MI की डील
Image

BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के ट्रेड पर लगाई मुहर, कंफर्म हुई PBKS और MI की डील


आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी दे दी है. एक मीडिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी के आंतरिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस डील को औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है. अब किसी भी समय इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि आधिकारिक मंजूरी दोपहर के आसपास मिली और दोनों फ्रेंचाइजी को बीसीसीआई की मंजूरी के बारे में औपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया है. 

क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि हार्दिक और अर्शदीप की ट्रेड डील को हरी झंडी मिल गई है. रिपोर्ट में यह भी पुष्टि की गई है कि दोनों खिलाड़ियों की फीस (सैलरी) में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पंजाब किंग्स में हार्दिक पांड्या को 16.35 करोड़ रुपये ही मिलेंगे. वहीं अर्शदीप सिंह को भी मुंबई इंडियंस में 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे. 

इस कारण डील में लगी देरी

लगभग एक हफ्ते पहले शुरू हुई इस डील में कथित तौर पर देरी हुई, क्योंकि इसमें शामिल खिलाड़ियों ने कागजात पर हस्ताक्षर करने में समय लिया. अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ आगे की बातचीत के बाद खिलाड़ी आखिरकार इस डील के लिए तैयार हो गए और दोनों फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई के साथ अपनी रुचि व्यक्त की. 

अब सबसे दिलचस्प बात यह है कि हार्दिक पांड्या कप्तान के तौर पर पंजाब किंग्स में खेलेंगे या खिलाड़ी के तौर पर. यह देखने वाली बात होगी. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, जो भारत की टी20 टीम के भी कप्तान हैं. ऐसे में पंजाब किंग्स उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी दे. ऐसा मुश्किल लग रहा है. हार्दिक एक खिलाड़ी के तौर पर ही पंजाब किंग्स में खेल सकते हैं. वैसे टीम इंडिया में भी हार्दिक पांड्या को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलना होगा. ऐसे में आईपीएल में उन्हें अय्यर के अंडर खेलने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें- 

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा वनडे? जानें A टू Z डिटेल्स



Source link

Related Posts

हार्दिक पांड्या ने छोड़ा साथ, अब MI का अगला कप्तान कौन? लिस्ट में 4 नाम

कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया है. वह आगामी आईपीएल (IPL 2027) में पंजाब…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

हार्दिक पांड्या की एंट्री, अब पंजाब ने IPL 2027 के लिए जारी किया कप्तान का नाम

आईपीएल 2027 से पहले बहुत बड़ा ट्रेड देखने को मिला. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

IPL 2027 ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों की अदला-बदली, जानें कौन किस टीम में गया

आईपीएल 2027 के लिए ट्रेड विंडो खुली हुई है. आगामी सीजन की नीलामी दिसंबर में गोवा में होनी…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

हार्दिक पांड्या ने पंजाब किंग्स में जाने पर दिया पहला बयान, कप्तानी पर सब कर दिया साफ

आईपीएल 2027 की ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बहुत बड़ी ट्रेड डील हुई…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top