Image

ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को रोज फोन कर रहे हैं नेतन्याहू, क्या फिर होगा बड़ा अटैक?


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया है कि जल्द ही ईरान से जंग खत्म होने वाली है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ब्रीफिंग के दौरान ये दावा किया है कि ईरान की ताकत अब खत्म हो चुकी है ये जंग लगभग खत्म हो गई है. इसी बीच खबर आई है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ट्रंप को रोज फोन कर रहे हैं और उनसे तेहरान पर हमले फिर से शुरू करने के लिए कह रहे हैं.

फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ट्रंप से ईरान पर हमले फिर से शुरू करने का आग्रह कर रहे हैं.

नेतन्याहू ट्रंप को कर रहे हैं रोज फोन
रिपोर्ट के मुताबिक, नेतान्याहू ट्रंप को हर दिन फोन करते हैं और युद्ध फिर से शुरू करने का आग्रह करते हैं. वहीं जो लोग व्हाइट हाउस के अंदर और बाहर युद्ध नहीं चाहते वे इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं. नेतन्याहू की यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अरब नेता अमेरिकी राष्ट्रपति से कूटनीति का सहारा लेने और युद्ध समाप्त करने का आग्रह कर रहे हैं.

अमेरिका कर रहा है ईरान पर हमले

ट्रंप को ये फोन कॉल ऐसे समय में आए हैं जब अमेरिका लगातार ईरान पर छिटपुट हमले कर रहा है. 3 और 6 नवंबर को अमेरिकी मिसाइलों ने ईरान के केशम द्वीप को निशाना बनाया था. हालांकि ट्रंप ने 6 नवंबर को केशम द्वीप पर हुए हमलों का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात की पुष्टि जरूर की कि वाशिंगटन ने एक नया हमला किया है.

फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “हम छोटे हमले करते हैं लेकिन वो असरदार होते हैं. उन्होंने एक एंटी-एयरक्राफ्ट डिवाइस तैयार किया था जिसे हमने लगभग 15 मिनट – शायद 5 मिनट – में ही नष्ट कर दिया.”

ईरान पर हमले फिर से शुरू करने की नेतन्याहू की यह मांग ऐसे समय में आई है जब यह युद्ध उन मुख्य कारणों में से एक माना जा रहा है. जिसकी वजह से ट्रंप की पार्टी अमेरिकी कांग्रेस में अपनी मजबूत पकड़ खो बैठी. इसके अलावा इजराइल में हुए चुनावों के बाद नेतन्याहू भी एक मुश्किल स्थिति में फंस गए हैं. लिकुड पार्टी के नेता बहुमत हासिल करने में नाकाम रहे. जिससे चुनाव का नतीजा किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका.

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी क्यों नहीं बनीं भारत की PM, अब किया ये खुलासा



Source link

Related Posts

‘ईरान पर अब सैन्य हमले की जरूरत नहीं’, मार्को रुबियो बोले- ‘आर्थिक प्रतिबंध ही काफी’

मिडिल ईस्ट में 8 महीने जारी जंग और तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को लेकर अपना रुख…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

‘मेरे जैसा कोई नहीं’, हुआंग के बिना क्या होगा एनवीडिया का भविष्य? क्यों है संकट

दुनिया की सबसे शक्तिशाली टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल एनवीडिया (Nvidia) इन दिनों एक बड़े संकट का सामना कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? भारत निभा रहा अहम रोल

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहा युद्ध अब खत्म हो सकता है. भारत ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Explained: गाजा में बारिश बनी नई आफत, टेंटों में कैद हजारों परिवारों के सामने सर्दी, बीमारी और बेघर होने का खतरा

युद्ध ने जिनके घर छीन लिए, उनके लिए आसमान से बरसता पानी भी मुसीबत बन गया है. गाजा…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top