• Home
  • खेल समाचार
  • भारत ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, 6 विकेट से जीता तीसरा वनडे; 3-0 से सीरीज
Image

भारत ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, 6 विकेट से जीता तीसरा वनडे; 3-0 से सीरीज


भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे भी जीत लिया है. टीम इंडिया ने तीसरा वनडे 6 विकेट से जीता. इस तरह भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ कर दिया. भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की. ये सीरीज भारत की अंडर-19 टीम और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के बीच खेली गई.

भारत की अंडर-19 टीम ने बुधवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की. भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मैच 7 रन से जीता था. इसके बाद भारत की अंडर-19 टीम ने सीरीज का दूसरा मैच 103 रन से अपने नाम किया था. ऐसे में तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम साख बचाने उतरी थी, लेकिन टीम इंडिया ने यह मैच भी जीत लिया. 

बुधवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम 49.3 ओवरों में 254 रन ही बना की. ऑस्ट्रेलिया के लिए जेड हॉलिक ने चार्ली हेंडरसन (18) के साथ पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े, जिसके बाद हॉलिक ने नील पटेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन जुटाकर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया. हॉलिक 88 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हुए. 

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 126 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. यहां से नील पटेल ने मैथ्यू लॉफ के साथ 26 रन और ब्लेक कैटल के साथ 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को दोहरे शतक के करीब पहुंचाया. नील पटेल 71 गेंदों में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कैटल ने 38 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. भारतीय टीम की तरफ से मोहित उल्वा और मनल चौहान को 3-3 विकेट झटके, जबकि काव्य पटेल और आर्यन सवसाणी ने 1-1 विकेट चटकाया.

इसके जवाब में भारत की अंडर-19 टीम ने 41.2 ओवरों में 255 रनों का टारगेट हासिल कर लिया. कप्तान लक्ष्य रैचंदानी ने आर्यवीर सहवाग के साथ पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े. आर्यवीर 31 गेंदों में 5 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए. कुछ देर बाद टीम ने वीके विनीत (10) का विकेट भी गंवा दिया.

मेजबान टीम ने 89 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे. इसके बाद कप्तान लक्ष्य ने कुशाग्र ओझा के साथ तीसरे विकेट के लिए 96 गेंदों में 85 रन जुटाकर टीम को 174 रन तक पहुंचा दिया. कुशाग्र 53 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे. टीम के खाते में सिर्फ एक रन ही जुड़ा था कि अर्जुन राजपूत (0) भी अपना विकेट गंवा बैठे. 

भारतीय टीम को 175 के स्कोर तक चौथा झटका लग गया था, जिसके बाद लक्ष्य ने रजत बघेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 गेंदों में 80 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारतीय टीम को आसान जीत दिलाई. लक्ष्य 106 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 110 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रजत ने 34 गेंदो में 7 बाउंड्री के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेली. मेहमान टीम से स्पेंसर ग्रीन ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि विल बायरम और जेकब पीट्ज ने 1-1 विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें- 

दक्षिण अफ्रीका का चौथा तेज गेंदबाज भी चोटिल, ODI सीरीज से पहले इंजरी की भरमार



Source link

Related Posts

Asian Games 2026: दूसरे गोल्ड से चूका भारत, बैडमिंटन टीम की सेमीफाइनल में हार; मिला ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स में भारत दूसरे गोल्ड मेडल से चूक गया. बुधवार (23 सितंबर) को पुरुष बैडमिंटन टीम चीन…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

फिक्सिंग के लगे आरोप तो एक्शन में आई CSK, तैयार करेगी बड़ा प्लान

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों फिक्सिंग को लेकर चर्चा तेज है. एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद दिल्ली प्रीमियर…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

मोहम्मद कैफ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, कहा- 6 महीने में टी20 टीम…

महज 15 साल की उम्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों को घुटनों वपर लाने वाले वैभव…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

झारखंड के एक और खिलाड़ी की टीम इंडिया में होगी एंट्री! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका शतक

झारखंड से आने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र इन दिनों लगातार अपने बल्ले से छाप छोड़ रहे…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top