• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘पत्नियों को छोड़कर लड़कियों…’ गोविंदा के वायरल वीडियो के बाद कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट
Image

‘पत्नियों को छोड़कर लड़कियों…’ गोविंदा के वायरल वीडियो के बाद कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट


एक्टर गोविंदा हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार भी उनके साथ थी. दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. गोविंदा और रानी का कथित तौर पर नाम जोड़ा जा रहा है. अब हाल ही में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.

पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन आदमियों को पूजना बंद करो जो अपनी वफादार पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की लड़कियों के पीछे भागते हैं. हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है.

कश्मीरा शाह का पोस्ट वायरल
कश्मीरा शाह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग एक ‘मिस्ट्री वुमन’ को इतना ग्लैमराइज कर रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं. घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करो और उन आदमियों को पूजना बंद करो जो अपनी वफादार पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की लड़कियों के पीछे भागते हैं. बहुत ही घटिया है. हमारे लोगों से ज्यादा समझदारी की उम्मीद है. प्लीज ये पागलपन बंद करो.’

दरअसल, कश्मीरा शाह की ये पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब गोविंदा का नाम उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा था और दोनों को साथ देखे जाने के बाद गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर भी चर्चा तेज है.

 रानी स्वर्णकार संग दिखे गोविंदा
बता दें, गोविंदा मंगलवार को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गए थे. दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. वहीं, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी इससे पहले अकेले दर्शन करने पहुंची थी. 

सुनीता आहूजा का बयान
वहीं अब आज सुबह सुनीता आहूजा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान पैपराजी से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘इंसानों को जितना भी प्यार दो, फायदा नहीं है, धोखा ही देते हैं. जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं. धोखेबाज होते हैं इंसान.’ उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

सुनीता आहूजा का भी ये बयान उस वक्त सामने आया, जब गोविंदा को रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया. 





Source link

Related Posts

काजोल ने रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को किया याद, बोली- सुंदर आसमान में एक और सितारा जुड़ गया

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के निधन से उनका पूरा परिवार दुखी है. कृष्णा मुखर्जी का 22…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

मिलान के रेड कार्पेट पर रश्मिका का ग्लैमरस अंदाज, ग्लोबल सितारों के साथ दिखीं स्टाइलिश

रश्मिका मंदाना ने मिलान में हुए मशहूर वोग वर्ल्ड इवेंट में ग्लोबल रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल से…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद यामी गौतम ने आउटसाइडर्स को दिया खास मैसेज

यानी गौतम को फ़िल्मी दुनिया के 14 साल के सफर के बाद बड़ा सामान हासिल हुआ. ‘आर्टिकल 370…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

‘हनुमान अंश’ की हुई 100 करोड़ की ओटीटी डील? प्रोड्यूसर ने किया रिएक्ट

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म में…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top