• Home
  • खेल समाचार
  • झारखंड के एक और खिलाड़ी की टीम इंडिया में होगी एंट्री! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका शतक
Image

झारखंड के एक और खिलाड़ी की टीम इंडिया में होगी एंट्री! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका शतक


झारखंड से आने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र इन दिनों लगातार अपने बल्ले से छाप छोड़ रहे हैं. दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाने के बाद अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया के लिए भी सेंचुरी मार दी है. उनकी इस शानदार पारी ने एक बार फिर दिखा दिया कि झारखंड से आने वाला ये युवा खिलाड़ी बड़ी पारियां खेलने का दम रखता है.

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में कुमार कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 240 गेंदों पर 113 रन बनाए. उन्होंने 202 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. मैच के पहले दिन कुशाग्र 82 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे.  लेकिन, दूसरे दिन वह फिर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही पहली गेंद पर चौका जड़ दिया. इसके बाद उन्होंने अपनी पारी को शतक तक पहुंचाया.

दलीप ट्रॉफी फाइनल में भी ठोकी थी सेंचुरी

कुशाग्र का बल्ला पिछले कुछ समय से लगातार रन बरसा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक से पहले उन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में भी सेंचुरी लगाई थी. इस मुकाबले में उन्होंने 101 रन की पारी खेली थी. अब लगातार दो बड़े मुकाबलों में शतक लगाकर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7वां शतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया गया शतक कुशाग्र के फर्स्ट क्लास करियर का 7वां शतक है. 21 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 37 फर्स्ट क्लास मैचों की 58 पारियों में 7 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 2022 में दिल्ली के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था.

झारखंड से निकले हैं कई विकेटकीपर

कुमार कुशाग्र झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. झारखंड ने भारतीय क्रिकेट को ईशान किशन जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज भी दिए हैं. अब कुशाग्र भी लगातार अपने प्रदर्शन से चर्चा में आ रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया की पहली पारी 334 रन पर खत्म हुई. एक समय टीम ने 97 रन तक ही 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तनुश कोटियान ने 69 रन बनाए और कुशाग्र के साथ मिलकर पारी को संभाला. ऑस्ट्रेलिया  की तरफ से कोरी रोचिचिओली ने 4 और टॉड मर्फी ने 3 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के टॉप-10 गेंदबाज, नंबर-1 पर PAK के अबरार अहमद

 



Source link

Related Posts

IPL 2027 की नीलामी का वेन्यू कंफर्म, BCCI सचिव ने बताया कब और कहां होगी ऑक्शन

IPL 2027 की नीलामी को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

भारत टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में 9 गेंदबाज, जानें किसे मिला मौका और कौन बाहर

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम से न्यूजीलैंड ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है. न्यूजीलैंड…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

जहीर खान को किसके कहने पर बनाया गया चेन्नई का हेड कोच? CSK के CEO ने खोला राज

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना हेड…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

गजब! सिर्फ 16 रन बनाए, फिर क्यों श्रेयस अय्यर को मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड’?

भारत और जापान के बीच सुजुकी कप का एकमात्र टी20 मैच सांसें रोक देने वाला रहा. बारिश की…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top