Image

भारत में निवेश अमेरिकी कंपनियों के भविष्य के लिए लाभदायक होगा- आरबीआई गवर्नर


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​ने अमेरिकी उद्योग से भारत में निवेश करने को कहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत नीतिगत स्थिरता और निश्चितता के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था…

Last Updated: अप्रैल 27, 2025 | 5:04 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​ने अमेरिकी उद्योग से भारत में निवेश करने को कहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत नीतिगत स्थिरता और निश्चितता के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा ने शुक्रवार को यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और अमेरिका भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (USISPF) के एक कार्यक्रम में कहा कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता और अस्थिरता बढ़ने के बावजूद भारत में चालू वित्त वर्ष के दौरान 6.5 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा, ”ऐसे समय में जब कई उन्नत अर्थव्यवस्थाएं आर्थिक चुनौतियों और बिगड़ते आर्थिक परिदृश्य का सामना कर रही हैं, भारत मजबूत वृद्धि और स्थिरता दर्शा रहा है। ऐसे में यह दीर्घकालिक मूल्य और अवसर की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए एक स्वाभाविक विकल्प बन गया है।”

उन्होंने कहा कि भारत ”मौद्रिक, वित्तीय, राजनीतिक और नीतिगत स्थिरता, अनुकूल कारोबारी माहौल, और मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियाद से समर्थित अर्थव्यवस्था बना हुआ है।” मल्होत्रा ​​ने कहा, ”हमारे पास एक साथ भविष्य को आकार देने का मौका है – न केवल भारत के लिए बल्कि एक बेहतर दुनिया के लिए। मैं आपको इस यात्रा का हिस्सा बनने, सहयोग करने, नवाचार करने और भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं।”

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Trump Tariff पर क्या बोले ITC CEO संजीव पुरी, पढ़ें क्या होगा भारत के कारोबार पर असर

Trump Tariff से डरना क्यों जरूरी, सबसे ज्यादा सवा 11 लाख करोड़ का है India- US Trade

Article Detail

 



Source link

Related Posts

पहलगाम से Space Technology, खेती से आजादी के आंदोलन तक, क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने

रविवार, 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

‘सरकार और उद्योग जगत के बीच समन्वय के लिए एक पेशेवर संस्था की जरुरत’

‘प्रदेश के छोटे-छोटे शहरों में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) और उसके बाद वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस)…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत से नीदरलैंड को होने वाला निर्यात मजबूत

भारत और यूरोपीय देश नीदरलैंड ने वाणिज्य सचिव सुनील बार्थवाल की हेग यात्रा के दौरान व्यापार और…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

नॉन-टैरिफ बैरियर पर पर भारत-अमेरिका में बनी सहमति, साइड लेटर से होगा समाधान!

भारत और अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते से इतर कथित अनुबंध (साइड लेटर) पर हस्ताक्षर करके विवादास्पद…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top