• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • Explained: ‘बिना तलाक लिए अलग’, क्यों बढ़ रहा है ‘क्वाइट डिवोर्स’ का ट्रेंड? टॉप 10 देश कौन से
Image

Explained: ‘बिना तलाक लिए अलग’, क्यों बढ़ रहा है ‘क्वाइट डिवोर्स’ का ट्रेंड? टॉप 10 देश कौन से


आज के दौर में रिश्तों और शादियों को लेकर एक नया और गहरा बदलाव देखने को मिल रहा है. समाज में अक्सर तलाक या कानूनी अलगाव को ही रिश्ते के अंत के रूप में देखा जाता है, लेकिन आजकल एक ऐसा ट्रेंड तेजी से उभर रहा है जिसके तहत कागजों पर पति-पत्नी एक साथ होते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनके बीच का रिश्ता खत्म हो चुका होता है. इस आधुनिक मनोसामाजिक स्थिति को ‘क्वाइट डिवोर्स’ या ‘साइलेंट सेपरेशन’ कहा जा रहा है.

‘क्वाइट डिवोर्स’ का असल मतलब क्या है?

क्वाइट डिवोर्स का मतलब है कि कोई जोड़ा कानूनी रूप से अलग नहीं हुआ है, न ही अदालत के चक्कर काटे गए हैं, और न ही घर में कोई बड़ा झगड़ा या हंगामा हुआ है. इसके बावजूद, एक या दोनों पार्टनर मानसिक और भावनात्मक रूप से इस रिश्ते से पूरी तरह बाहर आ चुके होते हैं.

वे एक ही छत के नीचे रहते हैं, बच्चों की देखभाल करते हैं और समाज की नजरों में एक सामान्य कपल की तरह अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं, लेकिन उनके बीच का अपनापन, प्यार, अंतरंगता और भावनात्मक जुड़ाव हमेशा के लिए गायब हो जाता है. रिश्ता सिर्फ एक ‘फंक्शनल ड्यूटी’ (जिम्मेदारी) बनकर रह जाता है.

क्यों ज्यादातर महिलाएं इस खामोश अलगाव को चुन रही हैं?

विशेषज्ञों और विभिन्न अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि इस तरह के भावनात्मक अलगाव की स्थिति में अक्सर महिलाएं ज्यादा नजर आती हैं. इसके पीछे कई गहरी सामाजिक, पारिवारिक और मानसिक वजहें जुड़ी हैं:

महिलाएं जब बार-बार अपनी भावनाओं, जरूरतों और अपेक्षाओं को पार्टनर के सामने रखती हैं और लंबे समय तक कोई बदलाव नहीं देखती हैं, तो कुंठा की जगह गहरी थकान ले लेती है.

समाज का डर, बच्चों का भविष्य, और परिवार की प्रतिष्ठा के कारण कई महिलाएं खुलकर अलग होने या तलाक लेने का कदम नहीं उठा पाती हैं.

कई मामलों में आर्थिक स्वतंत्रता न होना या अकेले जीवनयापन करने की अनिश्चितता महिलाओं को इस खामोश समझौते के साथ जीने पर मजबूर कर देती है.

सालों तक रिश्ते को बचाने की कोशिश करने के बाद जब महिलाएं थक जाती हैं, तो वे ऊर्जा बचाने के लिए खुद को भावनात्मक रूप से अलग कर लेती हैं. उनके लिए यह चुप्पी कमजोरी नहीं, बल्कि खुद को बचाने का एक रास्ता बन जाती है.

‘क्वाइट डिवोर्स’ के मुख्य लक्षण

कैसे पहचानें कि कोई रिश्ता ‘क्वाइट डिवोर्स’ के दौर से गुजर रहा है? इसके कुछ स्पष्ट संकेत होते हैं.

बातचीत का सीमित होना: बातचीत अब अर्थपूर्ण चर्चाओं से हटकर केवल घर के सामान, बच्चों के स्कूल या रोजमर्रा के कामों जैसी लॉजिस्टिक्स तक सीमित रह जाती है.

समाननांतर जिंदगी : दोनों एक ही घर में रहते हैं लेकिन उनकी दुनिया बिल्कुल अलग होती है. वे अपने सुख-दुःख, सपने या डर एक-दूसरे से साझा करना बंद कर चुके होते हैं.

शारीरिक और भावनात्मक अंतरंगता का अंत: न तो प्यार भरी बातचीत बचती है और न ही किसी तरह की शारीरिक या मानसिक निकटता.

संघर्ष का अभाव: बहस या झगड़े बंद हो जाना हमेशा अच्छे रिश्ते की निशानी नहीं होती. कई बार इसका मतलब यह होता है कि अब किसी को परवाह ही नहीं बची कि दूसरा क्या कर रहा है.

क्या इस स्थिति से बाहर निकला जा सकता है?

रिश्तों के जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते दोनों पार्टनर इस दूरी को महसूस करें और इस पर खुलकर बात करें, तो थेरेपी या काउंसलिंग की मदद से रिश्ते को दोबारा पटरी पर लाया जा सकता है. हालांकि, अगर उदासीनता और उपेक्षा इतनी गहरी हो चुकी है कि सुधार की कोई गुंजाइश न बचे, तो कई महिलाएं मानसिक शांति के लिए इस खामोश अलगाव को ही अपनी जिंदगी का स्थायी सच मान लेती हैं.

‘क्वाइट डिवोर्स’ इस बात का प्रमाण है कि एक सफल शादी केवल कागजी रूप से टिके रहने या साथ रहने का नाम नहीं है. यह इस बात पर निर्भर करती है कि उस रिश्ते के अंदर रहने वाले इंसान मानसिक रूप से कितना जीवित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं.

इन 10 देशों में ‘क्वाइट डिवोर्स’ का ट्रेंड सबसे अधिक देखा जाता है



Source link

Related Posts

Nvidia के CEO फंसे चीनी जासूस के चक्कर में, कर डाली बिलियन डॉलर्स की डील

विश्व की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के  CEO जेन्सेन हुआंग के एक अफेयर (extramarital affair)…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

‘अमेरिकी प्रशासन को बेवकूफ बनाकर इजरायल…’, ट्रंप को लेकर क्या बोले अब्बास अराघची

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Explained: Nvidia CEO जेन्सेन हुआंग को हनीट्रैप में फंसाकर क्या मिला? कौन है खूबसूरत चीनी जासूस

दुनिया की सबसे वेल्युएबल कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग इन दिनों एक हसीन मुसीबत में फंसे है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

‘जेडी वेंस की बातें…’, US वाइस प्रेसिडेंट से अब कैसे हैं डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन की हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ईरान…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top