• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘रामायण’ ने ओपनिंग वीकेंड में बनाया साल का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर
Image

‘रामायण’ ने ओपनिंग वीकेंड में बनाया साल का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर


रणबीर कपूर और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए है. इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला और इसका सीधा असर इसकी कमाई पर देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म रिलीज के बाद से ही कोई ना कोई रिकॉर्ड बना रही है. 

अब ‘रामायण’ ने चौथे दिन यानी रविवार को बंपर कमाई की है. इसे दिवाली के वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है. इसने एक बार फिर से एक दिन में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ ही ये इस साल 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर बन चुकी है. चलिए बताते हैं इसका कलेक्शन.

‘रामायण’ का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

– ‘रामायण’ को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा स्टार्ट मिला था. 
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ का बिजनेस किया.
– दूसरे दिन इसकी कमाई में 25.9% की गिरावट दर्ज की गई और इसने 48.05 करोड़ का कलेक्शन किया.
– जबकि तीसरे दिन पहले शनिवार को इसकी कमाई में 45.3%  की उछाल आई और इसने 69.80 करोड़ का बिजनेस किया था.
– इसके बाद इसका नेट कलेक्शन महज तीन दिनों में 182.70 करोड़ हो गया था.

‘रामायण’ का डे-4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-4 37 करोड़ (6 बजे तक) 35.6%
टोटल कलेक्शन 219.70 करोड़  

‘रामायण’ बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओनपर (नेट)

इसी के साथ ही ‘रामायण’ ने ओपनिंग वीकेंड में कमाल कर दिया है. ये 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओनपर बन चुकी है. इसने ‘दृश्यम 3’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी टॉप 8 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. देखिए 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट वीकेंड ओपनर फिल्मों की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 466 करोड़ (4 दिन)
2. रामायण- 219.70 (4 दिन)
3. दृश्यम 3- 174.5 करोड़
4. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
5. टॉक्सिक (हिंदी)- 124.5 करोड़ (5 दिन)
6. मिर्जापुर द मूवी- 97.69 करोड़
7. आवारापन 2- 84.31 करोड़
8. धमाल 4- 67.21 करोड़
9. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
10. भूत बंगला- 65.65 करोड़

आपको बता दें कि कोईमोई के अनुसार, पहले इस टॉप 10 वीकेंड ओपनर फिल्मों की लिस्ट में दसवें नंबर पर ‘कॉकटेल 2’ (50.1 करोड़) थी, जो कि ‘रामायण’ की एंट्री के बाद इस लिस्ट से बाहर हो गई है. 

बहरहाल, अभी ‘रामायण’ का पहला पार्ट रिलीज किया गया है और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. ‘रामायण’ की देशभर में तारीफ हो रही है और इसकी दमदार स्टारकास्ट की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में रावण बने यश को लोग बड़े पर्दे पर नए अंदाज में काफी पसंद कर रहे हैं. इसका निर्देशन ‘दंगल’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया है.



Source link

Related Posts

जब दिवाली पर टकराईं अमिताभ-गोविंदा और शाहरुख की फिल्में, एक ने कमाया 960 परसेंट का बंपर मुनाफा

बॉलीवुड के इतिहास में कई दफा दिवाली के मौके पर कई बेहतरीन फिल्मों की टक्कर हुई है. आज…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

‘जीना यहां, मरना यहां…’, करीना-करिश्मा की पैरेंट्स संग स्पेशल दिवाली, नाना रणधीर से लिपटे दिखे तैमूर

करीना कपूर ने बहन करिश्मा और पापा रणधीर-मम्मी बबीता कपूर के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज को इंस्टाग्राम…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

शाहरुख-सलमान से अजय-आमिर तक, जब दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर टकराए ये सुपरस्टार्स

दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश होती है. कई बड़े-बड़े स्टार्स के बीच में…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

रणबीर-आलिया ने नीतू कपूर संग मनाई दिवाली, झलक पाने के लिए घर के बाहर इकट्ठा हुई भीड़

रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top