Image

‘हनुमान अंश’ की हुई 100 करोड़ की ओटीटी डील? प्रोड्यूसर ने किया रिएक्ट


‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म में नीम करौली बाबा की आधात्यमिक जर्नी दिखाई गई है. फिल्म ने दुनियाभर में 350 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. फिल्म एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. वहीं फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी लगातार अफवाहें उड़ रही हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होगी. 

अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं हुई है. हाल ही में खबरें आई थीं कि मेकर्स को कई ओटीटी प्लेटफॉर्म से ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी डिजिटल प्लेटफॉर्म फाइनल नहीं हुआ है. ये भी खबरें आई थीं कि फिल्म की 100 करोड़ की डिजिटल डील फाइनल हो गई है. हालांकि, प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने ओटीटी बज को लेकर रिएक्ट किया है और  100 करोड़ ओटीटी डील के बज से इंकार कर दिया. 

‘हनुमान अंश’ की ओटीटी डील

एशियानेट की खबर के मुताबिक, रागिनी ने कहा कि टीम को ऑफर मिल रहे हैं. लेकिन 100 करोड़ ओटीटी डील को लेकर जो ऑफर की खबरें हैं वो सच नहीं हैं. मेकर्स ओटीटी डील अनाउंस करेंगे, लेकिन जल्दी में नहीं. रागिनी ने कहा कि डायरेक्टर विशाल चाहते हैं कि फिल्म थिएटर में और लगी रहे. उन्होंने कहा कि वो विशाल के डिजिसन की इज्जत करती हैं. 

मेकर्स का मनना है कि हनुमान अंश का थिएट्रिकल एक्सपीरियंस बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ बनी 15000% प्रॉफिट देने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, ‘तान्हाजी’ सहित इन फिल्मों को पछाड़ा

बता दें कि फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म को थिएटर में जिस हिसाब से रिसपॉन्स मिल रहा है उसे देखकर साफ है कि फैंस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा. अभी हनुमान अंश की ओटीटी डील कंफर्म नहीं हुई है.

फिल्म ने 15000 परसेंट से ज्यादा का प्रॉफिट कमा लिया है. फिल्म को थिएटर में 47 दिन हो गए हैं. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 280.93 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 331.70 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 366.45 करोड़ का बिजनेस किया.



Source link

Related Posts

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद यामी गौतम ने आउटसाइडर्स को दिया खास मैसेज

यानी गौतम को फ़िल्मी दुनिया के 14 साल के सफर के बाद बड़ा सामान हासिल हुआ. ‘आर्टिकल 370…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

40 करोड़ की एडवांस बुकिंग! ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले मचाया गदर, बनी नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर

‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने के लिए तैयार है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

‘कपड़े उतारो और मुझे अभी बताओ कि…’ डिमांड सुन हैरान हुईं एक्ट्रेस, ना कहने पर मिली धमकी

पर्दे के पीछे अक्सर एक्ट्रेसेस से कुछ ऐसी डिमांड की जाती है जिसे सुनकर वो हैरान रह जाती…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

‘बुड्ढी कहना बेइज्जती क्यों?’, झुर्रियों पर ट्रोल करने वालों को करीना कपूर का दो टूक जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अक्सर उनके लुक, उम्र और शरीर में आए बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top