• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘बुड्ढी कहना बेइज्जती क्यों?’, झुर्रियों पर ट्रोल करने वालों को करीना कपूर का दो टूक जवाब
Image

‘बुड्ढी कहना बेइज्जती क्यों?’, झुर्रियों पर ट्रोल करने वालों को करीना कपूर का दो टूक जवाब


बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अक्सर उनके लुक, उम्र और शरीर में आए बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. हाल ही में कैटरीना कैफ भी मां बनने के बाद अपने बदले हुए लुक को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आई थीं. हालांकि, पहले करीना कपूर ने भी अपनी झुर्रियों और उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों को जमकर जवाब दिया था. उन्होंने सवाल किया था कि किसी को ‘बुड्ढी’ कहना आखिर बेइज्जती क्यों माना जाता है.

दरअसल, एक बार करीना कपूर ने अपनी सहेली अमृता अरोड़ा और कई दोस्तों के साथ एक पार्टी की तस्वीर शेयर की थी. वहीं, तस्वीर पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ‘बुड्ढी’ कहकर एज-शेमिंग करने की कोशिश की थी.

झुर्रियों पर ट्रोल करने वालों को करीना कपूर ने दिया जवाब

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम यूजर का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसने ‘3 बुड्ढी’ कमेंट किया था. इस पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘मैं कमेंट्स में ये बार-बार देख रही हूं! जब भी मैं ध्यान देती हूं, तो सबसे ऊपर दिखने वाले कमेंट्स में से एक यही होता है. तो… क्या ‘बुड्ढी’ ​​कहना कोई इंसल्ट है? क्योंकि मेरे लिए तो ये बस एक शब्द है… एक ऐसा शब्द जिसका मतलब है बूढ़ा. हां, हम उम्र में बड़ी और समझदार हैं, लेकिन क्या आप बिना नाम, बिना चेहरे और बिना उम्र के हैं?’

बता दें, सिर्फ करीना ही नहीं, मलाइका अरोड़ा, काजोल और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी कई एक्ट्रेस ट्रोल हो चुकी हैं. 

करीना कपूर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘दायरा’ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों नें रिलीज हुई है. फिल्म में एक्ट्रेस के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. इसने रिलीज के पहले दिन सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 1.20 करोड़ की कमाई की थी.





Source link

Related Posts

सलमान के समर्थन में मीका सिंह, बोले- मीडिया और कलाकार दोनों रखें कंट्रोल

गायक मीका सिंह ने सुपरस्टार सलमान खान के उम्र और शरीर को लेकर होने वाली ट्रोलिंग के खिलाफ…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

वीजा कैंसिल होने से टली गई थी रवीना-राशा की कैलाश यात्रा, बोलीं- महादेव ने बचाया

अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थड़ानी महादेव की परम भक्त हैं और अक्सर ज्योतिर्लिंग या महाकाल…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

पंजाबी कलाकारों की रिहर्सल में पहुंचीं नीना गुप्ता, जसबीर जस्सी ने जताया आभार

पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता का आभार जताया है. नीना गुप्ता उनकी रिहर्सल में…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

‘आर्टिकल 370’ के लिए आदित्य धर को मिला नेशनल अवॉर्ड, बोले- उम्मीद है अगले साल धुरंधर पर होगी बात

72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड में ‘आर्टिकल 370’ की धूम रही. फिल्म को 3 अवॉर्ड मिले. फिल्म के लिए…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top