पर्दे के पीछे अक्सर एक्ट्रेसेस से कुछ ऐसी डिमांड की जाती है जिसे सुनकर वो हैरान रह जाती हैं. बॉलीवुड और टीवी की कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ कास्टिंग काउच जैसी घटना घटी है. कई मशहूर एक्ट्रेसेस से डायरेक्टर और प्रोड्यसूर गंदी डिमांड कर चुके हैं. बी-ग्रेड फिल्मों की एक्ट्रेस नैना छाबड़ा के साथ भी ऐसा हो चुका है.
नैना छाबड़ा ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि काम के सिलसिले में एक शख्स उनका फिगर देखना चाहता था और उनसे कपड़े उतारने की मांग करते हुए बिकिनी में शूट के लिए कहा था. आइए जानते हैं कि इसके बाद आगे क्या हुआ था? नैना छाबड़ा ने ये खुलासा अभिनेत्री गहना वशिष्ठ के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए किया है.
इंटरनेशनल लेवल पर काम करने के लिए एक्साइटेड थीं नैना
नैना छाबड़ा ने हाल ही में गहना वशिष्ठ के यूट्यूब चैनल The Gehna Show में अपने साथ हुई एक ऐसी घटना का जिक्र किया जिसे वो कभी नहीं भूल सकती. नैना के मुताबिक एक कॉर्डिनेटर ने उन्हें एक शख्स के पास भेजा था और उन्हें बताया गया था कि वो इंटरनेशनल लेवल पर प्रिंट शूट का काम करता है.

ये भी पढ़ें: 1000 करोड़ी ‘राका’ ने रचा इतिहास, ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में शामिल हुई अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म
नैना ने आगे बताया था कि जब उन्होंने इंटरनेशनल लेवल के बारे में सुना तो वो काम करने के लिए एक्साइटेड थीं. नैना ने बताया कि उनके पिता शुरू से बाहर रहे हैं और उनकी पूरी फैमिली ही बाहर है. ऐसे में एक्ट्रेस भी अपने दम पर इंटरनेशन लेवल पर पहुंचना चाहती थीं.
शख्स ने कहा- ‘कपड़े उतारो और फिगर दिखाओ…’
नैना ने बताया, ‘मैं शूट के लिए पहुंची तो उस शख्स ने कहा था कि अपने कपड़े उतारो और मुझे बताओ कि आपका फिगर कैसा है. मुझसे कहा गया था कि बिकिनी में शूट किया जाएगा.’ हालांकि नैना ने ऐसा करने से मना कर दिया था. इसके बाद उस शख्स ने एक्ट्रेस को धमकी देते हुए कहा था कि तुम्हें काम भी नहीं मिलेगा.
बी-ग्रेड फिल्मों-सीरीज में काम करती हैं नैना
33 साल की नैना छाबड़ा बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं. वो उल्लू एप की कई वेब सीरीज में भी काम करके अपने इंटीमट सीन से सुर्खिया बटोर चुकीं हैं. नैना सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर हजारों की संख्या में फॉलोअर्स है.
ये भी पढ़ें: पंजाबी फिल्मों का हीरो बना बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन, पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, कहानी प्रेम चोपड़ा की

















