Image

US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट


मिडटर्म चुनावों में खराब प्रदर्शन के चलते पर अब रिपब्लिकन पार्टी के सीनियर लेवल पर बड़े बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसमें भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का नाम संभावितों उम्मीदवार के तौर पर सामने आया है. व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ और सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जैसे पदों के लिए उनका नाम चर्चा में है. 

द वॉशिंगटन सन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले से जुड़े 10 लोगों की तरफ से यह जानकारी दी गई है. प्रशासन के भीतर इस पर चर्चा हो रही है. ट्रंप के कार्यकाल के दूसरे भाग में गोर को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. 

गोर इससे पहले सीनियर सहयोगी के तौर पर व्हाइट हाउस में जिम्मेदारी निभा चुके हैं. ट्रंप के काफी करीबी माने जाते हैं. गोर प्रमोशन की डिमांड भी कर रहे हैं. प्रशासन में अच्छी पकड़ रखने वाले और ट्रंप तक सीधी पहुंच रखने वाले गोर हाल के दिनों में कई हाई लेवल राजनयिक मीटिंग में शामिल हुए हैं. इससे भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में उनकी भूमिका के दायरे से भी बाहर उनका कद बढ़ा है.

उन्हें अमेरिका और एशियाई देशों के बीच एक कड़ी के तौर पर देखा जाता है. सेक्रेटरी ऑफ स्टेट रूबियो के काफी करीबी माने जाते हैं. कई सीनियर पोस्ट के लिए गोर के नाम की चर्चा है. वह सेक्रेटरी ऑफ स्टेट या व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर सूसी वाइल्स की जगह लेना चाहते हैं. कुछ अधिकारियों ने इस पर चर्चा की है कि वे क्रिस लैंडो की जगह डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट का पद संभाल सकते हैं. 

क्या राष्ट्रपति पद की दावेदारी करेंगे गोर? 

हालांकि, रुबियों और न ही वाइल्स ने अपने पदों को छोड़ने का किसी तरह का संकेत दिया है. रिपब्लिकन और स्टेट डिपार्मेंट के हलकों में ऐसी अकटलें हैं कि रूबियो 2028 या 2032 में राष्ट्रपति पद की संभावित दावेदारी की तैयारी के लिए कैबिनेट छोड़ सकते हैं. ऐसे में मध्यावधि चुनाव को देखते हुए सीनियर लीडरशिप में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प के करीबी दायरे में सूसी वाइल्स के पद को लेकर भी समीक्षा चल रही है. मध्यावधि चुनावों के बाद अगर रिपब्लिकन कांग्रेस पर अपना कंट्रोल खो देते हैं, तो क्रिस लैंडो भी अपना पद छोड़ने पर विचार कर रहे थे. उन्हें कांग्रेस की ओर से मुश्किल जांच का सामना करना पड़ सकता था. हालांकि, उन्होंने पद छोड़ने की किसी भी तरह का संकेत नहीं दिया है.

गोर ने अटकलों को किया खारिज

इधर, गोर ने भी इन अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. साथ ही कहा है कि उन्हें किसी और पद में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने किसी के साथ भी कोई भूमिका संभालने के बारे में चर्चा नहीं की है. उन्होंने इन रिपोर्ट्स को पूरी तरह बकवास करार दिया है. गोर ने रुबियो की तारीफ की है और उन्हें एक सफल और योग्य सेक्रेटरी ऑफ स्टेट बताया है. साथ ही कहा है कि उनकी जगह कोई और नहीं ले सकता. उन्होंने रूबियों को करीबी दोस्त बताया है. 



Source link

Related Posts

‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज

ईरानी संसद के अध्यक्ष एमबी गालिबाफ ने गुरुवार (5 नवंबर, 2026) को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

क्या भारत विरोधी बयानबाजी बनीं ट्रंप की पार्टी का हार का कारण? जानें क्या बोले एक्सपर्ट्स

अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन के रिजल्ट के बाद वहां रहने वाले भारतीय लोगों की भूमिका पर एक्सपर्ट्स ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

‘मैं अरब से ज्यादा ”मानद भारतीय” हूं’, मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल

मिशिगन में अमेरिकी सीनेट की दौड़ में डेमोक्रेट अब्दुल अल सैयद का भारत से कनेक्शन है. अब इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहैम ने किया ऐलान

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने कहा है कि अगले साल यूके के मैनचेस्टर में होने वाले जी-20…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top