• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • ‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Image

‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज


ईरानी संसद के अध्यक्ष एमबी गालिबाफ ने गुरुवार (5 नवंबर, 2026) को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर निशाना साधा है. दरअसल, जेडी वेंस ने अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के लिए ईरान के साथ युद्ध को जिम्मेदार ठहराया था. इसके बाद ईरानी नेता ने अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर युद्ध के नतीजों को स्वीकार करने से बचने का आरोप लगाया.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की तरफ से चुनावी हार को लेकर X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिस पर पलटवार करते हुए ईरानी संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हारने वाले जुआरी की सोच ऐसी होती है कि वह दांव छोड़ नहीं पाता है.’

बॉस युद्ध के अगले चरण की तैयारी कर रहा- गालिबाफ

गालिबाफ ने कहा, ‘बॉस युद्ध के अगले चरण की तैयारी कर रहा है, जबकि अमेरिका इजरायल फर्स्ट की नीति की वजह से खतरनाक मोड़ पर खड़ा है. टेड टॉक्स छोड़िए. आप यह बात अपने बॉस से क्यों नहीं करते?’ 

उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध को लेकर उनके प्रशासन की रणनीति पर तंज माना जा रहा है. इजरायल फर्स्ट का जिक्र करते हुए गालिबाफ का संकेत था कि तेहरान को लेकर वाशिंगटन की नीति अमेरिकी हितों की कीमत पर इजरायल के हितों को प्राथमिकता दे रही है.

मिडटर्म चुनावों में हार पर जेडी वेंस ने क्या कहा था?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की टिप्पणी 3 नवंबर को हुए मिडटर्म चुनावों के नतीजों में डेमोक्रेटिक पार्टी की बढ़त के बाद आई थी. डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी सीनेट और प्रतिनिधि सभा, दोनों में बहुमत हासिल कर लिया. यह नतीजा ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इसके अलावा, डेमोक्रेटिक कैंडिडेट्स ने कई ऐसे राज्यों में भी जीत दर्ज की, जहां पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा रहा है. 

यह भी पढ़ेंः US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट



Source link

Related Posts

US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट

मिडटर्म चुनावों में खराब प्रदर्शन के चलते पर अब रिपब्लिकन पार्टी के सीनियर लेवल पर बड़े बदलाव को…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

क्या भारत विरोधी बयानबाजी बनीं ट्रंप की पार्टी का हार का कारण? जानें क्या बोले एक्सपर्ट्स

अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन के रिजल्ट के बाद वहां रहने वाले भारतीय लोगों की भूमिका पर एक्सपर्ट्स ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

‘मैं अरब से ज्यादा ”मानद भारतीय” हूं’, मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल

मिशिगन में अमेरिकी सीनेट की दौड़ में डेमोक्रेट अब्दुल अल सैयद का भारत से कनेक्शन है. अब इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहैम ने किया ऐलान

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने कहा है कि अगले साल यूके के मैनचेस्टर में होने वाले जी-20…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top