‘कॉफी विद करण’ के लेटेस्ट एपिसोड में करीना कपूर और सैफ अली खान नजर आए. दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में बात की. करीना ने सैफ पर हुए हमले को लेकर भी बात की.
करीना कपूर ने कहा, ‘मुझे ये साजिश वाली बातें समझ नहीं आतीं. इसका मतलब ये हुआ कि लोगों को लगा कि पुलिस हमारे साथ है क्योंकि उन्होंने उसे पकड़ लिया. तो क्या? क्या वो भी साजिश का हिस्सा है? हमारा बेटा हाउसहेल्फ हरी के साथ सैफ को हॉस्पिटल लेकर गया. ये बहुत बुरा है कि लोगों ने ऐसा सोचा. मैं अपनी नाइट टी-शर्ट पहने रिक्शा बुला रही थी. किस्मत से किसी ने इसका वीडियो नहीं बनाया. मैं सड़क पर चिल्ला रही थी. मैं पागल औरत क तरह भाग रही थी. वहीं सैफ खून से लथपथ थे. मैंने सैफ को लिफ्ट में देखा और कहा कि ये मत करो. तो टिम ने सबसे पहले पूछा कि अब्बा, क्या आप मरने वाले हैं?’
जेह ने पूरा इंसिडेंट देखा
फिर सैफ ने कहा कि वो इस दौरान शांत थे. हालांकि, सैफ ने उस रात को रातों के इतिहास की सबसे बुरी रात बताया. सैफ ने कहा कि उन्हें शांत होकर मामले को हैंडल किया. खासतौर पर बच्चे सबकुछ देख रहे थे. फिर करीना ने कहा कि सैफ को इतनी ज्यादा चोट लगी थी कि वो चल नहीं पा रहे थे. सैफ की रीढ़ की हड्डी से चाकू निकालने के लिए उनकी नसों को हटाना पड़ा था. मैं पूरी तरह टूट गई थी. करीना ने आगे बताया कि उनके छोटे बेटे जेह ने सबकुछ देखा और सैफ को फ्यूचर में सेफ्टी के लिए अपनी प्लास्टिक की तलवार दी. जेह सैफ को एक तरह के आयरन मैन मानते हैं.
बता दें कि 16 जनवरी 2025 को देर रात सैफ अली खान के घर में एक शख्स घुस गया था. उनसे सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया था. सैफ की रीढ़ क हड्डी में चोट लगी थी. इसके बाद सैफ कई दिन हॉस्पिटल में भर्ती रहे. अब सैफ बिल्कुल ठीक हैं.


















