• Home
  • शिक्षा समाचार
  • MCD Recruitment 2026: MCD में आने वाली है 1066 पदों पर वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स
Image

MCD Recruitment 2026: MCD में आने वाली है 1066 पदों पर वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स


सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली से एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली नगर निगम (MCD) अपने जन स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी कर रहा है. इसके तहत कुल 1066 खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) से लेकर मलेरिया इंस्पेक्टर और एंटी-मलेरिया अधिकारी जैसे पद शामिल हैं. ऐसे में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह एक अच्छा अवसर बन सकता है.

असल में दिल्ली में डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम ने अपने जन स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है. एमसीडी की स्थायी समिति की बैठक में इन रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव रखा गया. समिति ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में देरी नहीं करने और जल्द आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

MCD में इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत दिल्ली नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग में कुल 1066 पदों को भरा जाना है. इनमें सबसे ज्यादा 549 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के हैं. इसके अलावा असिस्टेंट मलेरिया इंस्पेक्टर के 398 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. वहीं मलेरिया इंस्पेक्टर के 105 पद और एंटी-मलेरिया अधिकारी के 14 पद शामिल हैं. इन नियुक्तियों के जरिए विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने और दिल्ली में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम से जुड़े कामों को मजबूत करने की तैयारी है.

10वीं पास को भी मिल सकता है मौका

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कुछ ऐसे पद भी शामिल हैं, जिनके लिए कम शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को अवसर मिल सकता है. MTS के पदों के लिए सामान्य तौर पर 10वीं पास योग्यता की जरूरत होती है. वहीं मलेरिया निरीक्षक और सहायक मलेरिया निरीक्षक जैसे पदों के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता के साथ सैनिटरी इंस्पेक्टर का डिप्लोमा या अनुभव मांगा जाता है. एंटी-मलेरिया अधिकारी के पद के लिए संबंधित विषय में उच्च शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता हो सकती है. हालांकि अभी MCD की ओर से इन पदों के लिए विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: BoB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में मिल रही नौकरी, 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हो रही ज्वाइनिंग

कितनी होनी चाहिए उम्र?

शुरुआती जानकारियों में कुछ पदों के लिए 18 से 27 वर्ष तक की आयु सीमा के बारे में बताया जा रहा है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है. हालांकि सभी पदों के लिए उम्र सीमा एक जैसी होगी या अलग-अलग, इसकी आधिकारिक जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आएगी. इसी तरह आवेदन शुल्क, वेतन और चयन प्रक्रिया को लेकर भी अभी कोई जानकारी नहीं है.

कब शुरू होंगे आवेदन?

फिलहाल 1066 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन आवेदन अभी शुरू नहीं हए हैं. अभी तक इन पदों के लिए आवेदन की आधिकारिक तारीख और नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. बैठक में यह भी कहा गया है कि अगर नियमित भर्ती में अधिक समय लगता है तो जरूरत के अनुसार संविदा या अनुबंध के आधार पर नियुक्तियों का विकल्प अपनाया जा सकता है. इससे विभाग में कर्मचारियों की कमी को जल्द दूर करने में मदद मिल सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप दिल्ली नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रख सकते हैं. भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद इसी माध्यम से आवेदन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जाएगी.

डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए जरूरी है भर्ती

दिल्ली में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की भूमिका काफी अहम होती है. विभाग के कर्मचारी अलग-अलग इलाकों में जाकर मच्छरों के स्थलों की जांच करते हैं. इसके अलावा एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव, फॉगिंग और लोगों को जागरूक करने जैसे काम भी किए जाते हैं. एमसीडी के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2026 में दिल्ली में डेंगू के 396 और मलेरिया के 94 मामले दर्ज किए गए. इस साल अब तक डेंगू के 993 और मलेरिया के 337 मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में विभाग में कर्मचारियों की कमी दूर करना जरूरी माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: AICTE New Schemes 2026-27: इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा

नई दिल्ली स्थित आइटीबीपी फोर्स मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद संजय सिंघल ने औपचारिक गार्ड ऑफ…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Bihar Resident Tutor Recruitment 2026: बिहार में सीनियर रेजिडेंट-ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती, 1.15 लाख तक सैलरी 

Bihar Resident Tutor Recruitment 2026: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन ने बिहार सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

UP में PET परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण संपन्न, 24 लाख युवाओं ने दी परीक्षा; दिखा योगी मॉडल

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 प्रदेश भर में पूरी…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

BoB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में मिल रही नौकरी, 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हो रही ज्वाइनिंग

सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने नई भर्ती…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top