• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘रामायणम्’ की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
Image

‘रामायणम्’ की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर


बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायणम्’ ने रिलीज से पहले ही धमाल मचा दिया है. इसे प्री-सेल्स में दर्शकों की ओर से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इसके प्रीमियर्स हो चुके हैं, जिसमें फिल्म ने खूब वाहवाही लूटी. लॉस एंजिल्स में भी इसका प्रीमियर हुआ. वहां भी इसकी जमकर तारीफ की गई.

‘रामायणम्’ को रिलीज से पहले वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा मिल रहा है. इसकी वजह से ये प्री-सेल्स में दमदार परफॉर्म कर रही है. ऐसे में अब इसने रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर के करियर का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है और अगर इसकी कमाई की रफ्तार इसी तरह से रही तो ये जल्द ही उनकी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन सकती है.

‘रामायणम्’ ने 37 करोड़ से ज्यादा किया कलेक्शन

‘रामायणम्’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही 37 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 37.10 करोड़ का बिजनेस रिलीज से पहले ही कर लिया है. इतना ही नहीं, इसके 8.52 लाख टिकट्स भी बिक चुके हैं. फिल्म को ऑल इंडिया 24,793 शोज मिल चुके हैं. 441 शहरों में इसके अभी से 60 शोज हाउसफुल हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ का एक महीना पूरा, 110 करोड़ के बजट में कमाया 241% प्रॉफिट, जानें टोटल कलेक्शन

रणबीर कपूर की दूसरी बिगेस्ट ओपनर बनी ‘रामायणम्’ (नेट)

इसी के साथ ही ‘रामायणम्’ रणबीर कपूर की दूसरी बिगेस्ट ओपनर (नेट) फिल्म बन चुकी है. इसने रणबीर की ‘संजू’ (34.74 करोड़), बेशर्म (21.56 करोड़) और ‘ये जवानी है दीवानी’ (19.45 करोड़) जैसी कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. देखिए रणबीर की टॉप 10 बिगेस्ट ओपनर…

1. एनिमल- 63.8 करोड़
2. रामायणम- 37.10 करोड़ (रनिंग)
3. ब्रह्मास्त्र- 37 करोड़ (5 करोड़ साउथ का डब वर्जन भी शामिल)
4. संजू- 34.74 करोड़
5. बेशर्म- 21.56 करोड़
6. ये जवानी है दीवानी- 19.45 करोड़ 
7. तू झूठी मैं मक्कार- 15.73 करोड़
8. ऐ दिल है मुश्किल- 13.30 करोड़
9. रॉकस्टार- 11 करोड़
10. तमाशा- 10.87 करोड़

गौरतलब है कि ‘रामायणम्’ को हिंदी समेत कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से की जा रही है और अभी इसकी रिलीज में चार दिनों का वक्त बचा हुआ है. फिल्म में रणबीर कपूर के साथ ही साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे समेत लारा दत्ता जैसे कलाकार अहम रोल में दिखेंगे.



Source link

Related Posts

धमके बाद बुलेट प्रूफ शीशे से कवर ट्रॉली पर फैंस से मिलने आए अमिताभ बच्चन, पिता की ढाल बने अभिषेक

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन समेत दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर आत्मघाती हमला करने…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

भारत-चीन की संस्कृति को जोड़ रहा सिनेमा, फिल्म फेस्टिवल में ‘द कंपोजर’ बनी बेस्ट फिल्म

भारत और चीन के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए सिनेमा एक नया जरिया बनता नजर आ…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

दिवाली पर सबकी नजरें होंगी आप पर, 90s की इन एक्ट्रेसेस से लें फैशन टिप्स

माधुरी दीक्षित का पिंक कलर का ये लहंगा गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और खूबसूरत दुपट्टे के साथ काफी फेस्टिव वाइदव…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

‘इंडिया के पास 5000 साल पहले से थी…’, पुष्पक विमान की एलन मस्क की फ्लाइंग कार से तुलना पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top