Image

ONGC में अप्रेंटिस के 3047 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर तक करें आवेदन


तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने देश भर के युवाओं के लिए Apprentice के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में कुल 3047 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सरकारी क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. आइए आपको देते हैं आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य तिथियां, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी.

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2026

परिणाम घोषित होने की तिथि: 15 दिसंबर 2026

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता जरूर जांच लें. केवल वही अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे जिनके पास पद के अनुसार निर्धारित न्यूनतम योग्यता होगी.

डिप्लोमा और डिग्री धारक: B.A, B.Com, B.B.A, B.E., और B.Tech करने वाले उम्मीदवार तभी पात्र होंगे जब उनकी डिग्री UGC या AICTE जैसे संबंधित वैधानिक निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त हो.

आईटीआई और वोकेशनल सर्टिफिकेट: ट्रेड अप्रेंटिस के लिए वोकेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट NCVT (National Council for Vocational Training) या SBTE (State Board of Technical Education) से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना अनिवार्य है. DEC (Distance Education Council) से हासिल योग्यता भी स्वीकार्य होगी.

इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए विशेष नियम: जिन पदों के लिए इलेक्ट्रिशियन ट्रेड अनिवार्य मांगा गया है, वहां ‘वायरमैन’ ट्रेड का सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: NEET UG Stray Vacancy Round: MBBS की 2000 खाली सीटों के लिए हो रहा स्पेशल स्ट्रे राउंड, 2 नवंबर तक करें आवेदन

कैसे होगा चयन

ओएनजीसी में अप्रेंटिस पदों पर चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होगा:

मेरिट लिस्ट: उम्मीदवारों द्वारा क्वालीफाइंग परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अलग-अलग ट्रेड, विषय और वर्क सेंटर के अनुसार प्रोविजनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

अंक मूल्यांकन : यदि परीक्षा में अलग-अलग मूल्यांकन प्रणाली (Grading System) है, तो नियमानुसार अंकों का मिलान किया जाएगा.

दस्तावेज सत्यापन: मेरिट लिस्ट और उपलब्ध सीटों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को तय अनुपात में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार 20 नवंबर 2026 तक ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें.

यह भी पढ़ें: UP Special TET 2026: ड्यूटी की चिंता छोड़ दे टीचर्स, स्पेशल टीईटी परीक्षा देने के लिए सरकार ने दी विशेष छुट्टी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Single Teacher Schools: देश के कितने स्कूलों में सिर्फ एक टीचर, आंकड़े देखकर नहीं होगा यकीन

Single Teacher Schools: पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया का नारा तो हम सब अक्सर सुनते हैं, लेकिन देश…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

DU Jobs: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

DU Jobs: डीयू में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका आया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी असिस्टेंट…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Healthcare Jobs: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में बंपर भर्ती, CHO के 1038 पदों के लिए आवेदन शुरू

Healthcare Jobs: झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

RRB NTPC UG Result 2026: रेलवे NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती का रिजल्ट जारी, 27 नवंबर को होगा टाइपिंग टेस्ट

RRB NTPC UG Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल के तहत विज्ञापित पदों के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top