• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई हैलोवीन सेलिब्रेशन की झलक, घोस्ट प्रिंसेस बनी बेटी मालती
Image

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई हैलोवीन सेलिब्रेशन की झलक, घोस्ट प्रिंसेस बनी बेटी मालती


ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ हैलोवीन सेलिब्रेट किया. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने इस फैमिली आउटिंग की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें तीनों अलग-अलग और मजेदार कॉस्ट्यूम में नजर आए.

उनके हैलोवीन सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं और फैंस भी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं. 

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई हैलोवीन सेलिब्रेशन की झलक
हैलोवीन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने काइली जेनर के मशहूर ‘किंग काइली’ लुक को अपनाया. उन्होंने लंबे पिंक विग, काली बीनी, बड़े सनग्लासेस, ब्लैक क्रॉप टॉप और मैचिंग जैकेट व पैंट पहनी. वहीं निक जोनस सफेद काउबॉय हैट, ब्राउन सूएड जैकेट, डार्क जींस और ब्राउन बूट्स में काउबॉय बने नजर आए.

उनकी बेटी मालती मैरी ‘घोस्ट प्रिंसेस’ के लुक में बेहद प्यारी लग रही थीं. उन्होंने व्हाइट कलर की फ्लोइंग ड्रेस के साथ केप, विग और हार्ट शेप वाले सनग्लासेस पहने थे. प्रियंका ने कार में बैठकर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की.

तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वो काउबॉय, घोस्ट प्रिंसेस और किंग काइली बनकर ट्रिक-ऑर-ट्रीटिंग करने निकले.  उन्होंने सभी को हैलोवीन की शुभकामनाएं दीं. 

प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी भी शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा, ‘सभी मिलेनियल मांओं को हैप्पी हैलोवीन, जो पूरी रात अपने बच्चों से कहेंगी, ‘सिर्फ एक ही लेना’ और ‘थैंक्यू बोला या नहीं?”

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई हैलोवीन सेलिब्रेशन की झलक, घोस्ट प्रिंसेस बनी बेटी मालती

इससे पहले प्रियंका ने करवाचौथ की भी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो रेड कलर का सूट पहने नजर आई.

‘वाराणसी’ में आएंगी नजर
प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू नजर आएंगे. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. वाराणसी अगले साल 7 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी.





Source link

Related Posts

‘मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो…’, छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज

बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. वो…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

‘तुम्हारे साथ हर रास्ता खूबसूरत है’, गर्लफ्रेंड सबा के बर्थडे पर ऋतिक रौशन का रोमांटिक मैसेज

एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

‘जेलर 2’ की रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, ढाई बजे तक 448 करोड़ पार कलेक्शन

‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म 450 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है. फिल्म को…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

‘रामायणम्’ ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ लंबे समय से काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top