• Home
  • खेल समाचार
  • इटली ट्रिप पर गईं सारा तेंदुलकर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Image

इटली ट्रिप पर गईं सारा तेंदुलकर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें


सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर हाल ही में इटली गईं थी, जहां की कुछ फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की. उन्होंने कैप्शन के माध्यम से बताया कि उन्होंने वहां खूब एन्जॉय किया, खासकर वहां के खाने को. इसमें उनके साथ कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं.

सारा तेंदुलकर ने इटली ट्रिप की कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की. इसमें उनके साथ इंटरप्रेन्योर आकाश मेहता भी दिख रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके 4 लाख फ़ॉलोअर्स हैं. उन्होंने सारा के इस पोस्ट पर कमेंट भी किया और लिखा, “आपके साथ अच्छे समय बिताया.” सारा के साथ Hong Chun नाम के एक ब्लॉगर भी नजर आ रहे हैं.

सचिन तेंदुलकर की बेटी होने के साथ सारा तेंदुलकर एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं, जो मुंबई में खुद की एकेडमी भी चलाती हैं. उन्होंने पिछले साल ही अपना बिजनेस शुरू किया था. उन्होंने पिलाटीज मेथड से एक्सरसाइज करना सिखाने का काम शुरू किया है. सारा तेंदुलकर इटली भी शायद किसी काम के सिलसिले में गई हों.

बता दें कि उन्होंने बायोमेडिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया हुआ है. उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की है. अभी वह कई ब्रांड्स के साथ जुडी हुई हैं. पिछले साल पीएनजी ज्वेलर्स ने भी उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया था.

सारा तेंदुलकर कोरियन ब्यूटी ब्रांड लेनिज की भारत में ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं. वह आईएलईएम जापान, सारा सेटाफिल, फर्न्स एन पेटल्स आदि ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं. पिछले साल वह ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म को बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे कैंपेन का हिस्सा बनी थीं. तब बताया गया था कि इस कैंपेन में कुल 13 करोड़ डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 1137 करोड़) का खर्च आएगा.

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने पाकिस्तानी महिला को दिया ऐसा जवाब, हुईं गुस्सा; वीडियो में बयां किया दर्द





Source link

Related Posts

न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां

भारत को टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड पर 3-2 से जीत मिली है. पहले तीनों मुकाबले जीतने के बाद…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, स्क्वाड में किए 4 बहुत बड़े बदलाव

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका लगा है. रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन चोट…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश

India Head Coach Gautam Gambhir Salary: गौतम गंभीर साल 2024 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

‘भुवनेश्वर को खिलाना सबसे बड़ी गलती…’, इरफान पठान के बयान से मचा बवाल; जानें क्या कहा

भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में वापस लाना सही फैसला नहीं था. यह कहना है पूर्व वर्ल्ड कप…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top