• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘कृष्णावतारम’ के बाद हार्दिक गज्जर का बड़ा ऐलान, पर्दे पर लाएंगे दो अनसुनी कहानियां
Image

‘कृष्णावतारम’ के बाद हार्दिक गज्जर का बड़ा ऐलान, पर्दे पर लाएंगे दो अनसुनी कहानियां


‘कृष्णावतारम’ के बाद हार्दिक गज्जर ने अब एक बार फिर भारतीय इतिहास और धर्म से जुडी कहानी को पर्दे पर उतारने का एलान कर दिया है. उनकी फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास दम-खम नहीं दिखा पाई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में नेट 39.33 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दुनियाभर में लगभग 45.79 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए थे.

इसके बावजूद हार्दिक गज्जर ने इतिहास पर आधारित फिल्म बनाने का फैसला लिया है. उनके नए प्रोजेक्ट्स में ‘ताना-रीरी’ और ‘अजेय अभिमन्यु’ शामिल है.

क्या है ‘ताना-रीरी’ की कहानी?

ताना-रीरी की कहानी के बार में कम लोग जानते हैं. यह गुजरात की दो जुड़वा बहनों की कहानी है, जो संगीत साधिकाएं थीं. लोककथाओं के अनुसार उनकी कहानी मुगल शासक अकबर और उनके संगीतकार तानसेन से भी जुड़ती है.

फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है. इसमें दोनों बहनें एक भव्य किले के दरवाजे से अंदर जाती दिखाई दे रही हैं. पोस्टर से फिल्म के ऐतिहासिक माहौल और भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

वीर रस से पूर्ण होगी ‘अजेय अभिमन्यु’

‘अजेय अभिमन्यु की महाभारत’ नाम से ही साफ है कि इस फिल्म में अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु की शौर्य गाथा देखने को मिलेगी. अभिमन्यु को चक्रव्यूह में घुसना तो आता था लेकिन उससे बाहर निकलना नहीं आता था, जिस वजह से महाभारत के युद्ध में उनकी मृत्यु हो गई थी.

अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर छल से मारा गया था. दुर्योधन और शकुनी ने कायरता से उनकी हत्या की थी. ऐसे में एक से बढ़कर एक योद्धाओं से लड़ते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए थे, जिसके कारण फिल्म के नाम में अजेय शब्द का इस्तेमाल किया गया है. अजेय का मतलब होता है, जिससे कोई जीत न सके.

इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आने के बाद से फैंस काफी उत्साहित हैं. कोई उनकी कहानी के विषय की च्वाइस को बढ़िया बता रहा है, तो कुछ फैंस जल्द से जल्द टीजर रिलीज करने की मांग कर रहे हैं.

कब रिलीज होंगी ये दोनों फिल्में

दोनों फिल्मों को अथश्रीकथा मोशन पिक्चर्स एलएलपी प्रोड्यूस कर रही है. रिलीज की बात करें तो ‘ताना-रीरी’ अक्टूबर 2027 में सिनेमाघरों में आएगी. वहीं ‘अजय अभिमन्यु की महाभारत’ जून 2028 में रिलीज होगी. हालांकि, फिलहाल दोनों फिल्मों की बाकी स्टारकास्ट और शूटिंग से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है.





Source link

Related Posts

भारत-चीन की संस्कृति को जोड़ रहा सिनेमा, फिल्म फेस्टिवल में ‘द कंपोजर’ बनी बेस्ट फिल्म

भारत और चीन के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए सिनेमा एक नया जरिया बनता नजर आ…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

‘रामायणम्’ की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायणम्’ ने रिलीज से पहले ही धमाल मचा दिया है. इसे प्री-सेल्स में दर्शकों की…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

दिवाली पर सबकी नजरें होंगी आप पर, 90s की इन एक्ट्रेसेस से लें फैशन टिप्स

माधुरी दीक्षित का पिंक कलर का ये लहंगा गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और खूबसूरत दुपट्टे के साथ काफी फेस्टिव वाइदव…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

‘इंडिया के पास 5000 साल पहले से थी…’, पुष्पक विमान की एलन मस्क की फ्लाइंग कार से तुलना पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top