• Home
  • खेल समाचार
  • जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
Image

जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज


दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने इतिहास रच दिया. इंग्लिस ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शानदार शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने 102 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं. 

जोश इंग्लिस करीब एक साल बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में लौटे, और अपने कमबैक मैच में ही शतक जड़ दिया. उन्होंने 132 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की बदौलत 102 रनों की पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में यह जोश इंग्लिस का दूसरा टेस्ट शतक रहा. इससे पहले उन्होंने जनवरी 2025 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था. अपनी पहली टेस्ट पारी में इंग्लिस ने शतक जड़ दिया था. 

इंग्लिस अब टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.  इंग्लिस के अलावा ग्लेन मैक्सवेल (5 शतक) और आरोन फिंच (2 शतक) के नाम भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक से ज्यादा शतक हैं, लेकिन इनमें से किसी ने भी बाकी दूसरे फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक नहीं लगाए हैं. मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर में चार शतक लगाए हैं, लेकिन टेस्ट में उनके नाम केवल एक शतक है. वहीं फिंच के नाम भी 17 वनडे शतक हैं, लेकिन उन्होंने कोई टेस्ट शतक नहीं जड़ा है.

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए. इस दौरान एडन मार्करम (78), मार्कस एकरमैन (95), डेविड बेडिंगहम (50) और मार्को यानसेन (50) ने अर्धशतक जड़े. ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने 72 रन देकर 6 विकेट चटकाए. 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में जोश इंग्लिस (102 रन) और मैट रेनशॉ (74 रन) और एलेक्स कैरी (80 रन) की पारियों की बदौलत 429 रन बना डाले. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 100 रनों की बढ़त मिली. बता दें कि यह निर्णायक टेस्ट मैच है, क्योंकि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. 

यह भी पढ़ें- 

बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी



Source link

Related Posts

बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी

पाकिस्तान ट्राई सीरीज में गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड के स्टार ओपनर बेन डकेट ने इतिहास रच…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी’, जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान

जसप्रीत बुमराह जब गेंद हाथ में लेते हैं, तो अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

क्रिकेट में जब भी बड़े रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात होती है, तो अक्सर उनके छक्कों और…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑक्लैण्ड…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top