• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मैं हर साल फिल्मी हो जाती हूं…’ प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास संग मनाया करवा चौथ
Image

‘मैं हर साल फिल्मी हो जाती हूं…’ प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास संग मनाया करवा चौथ


ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सात समंदर पार रहकर भी भारतीय परंपराओं को नहीं भूली हैं. वह हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं, फिर चाहे दिवाली हो, होली या नवरात्रि. अब प्रियंका ने हर साल की तरह इस बार भी पति निक जोनास के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया. इस खास मौके पर उन्होंने निक के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है.

‘मैं हर साल फिल्मी हो जाती हूं…’

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो पति निक जोनास के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, ‘ओके, मैं हर साल फिल्मी हो जाती हूं.’ उन्होंने इस पोस्ट में निक जोनास को भी टैग किया है. प्रियंका-निक की ये रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

मैं हर साल फिल्मी हो जाती हूं...' प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास संग मनाया करवा चौथ

कैसा है प्रियंका चोपड़ा का लुक?

तस्वीर में प्रियंका रेड कलर का सूट पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने सिर पर लाल दुपट्टा ओढ़ा हुआ है. मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और माथे पर छोटी-सी लाल बिंदी उनके लुक को खास बना रही है. वहीं, निक जोनास क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं.

कब हुई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है. दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है, लेकिन इसने उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं डाला. प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी और अब दोनों अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं.

कैसे शुरू हुई प्रियंका और निक की लव स्टोरी?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की पहली बातचीत साल 2016 में हुई थी. निक ने प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज किया था. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. मई 2017 में दोनों मेट गाला इवेंट में डिजाइनर राल्फ लॉरेन के लिए साथ पहुंचे थे, लेकिन उस समय उनका रिश्ता दोस्ती तक ही सीमित था. करीब एक साल बाद, मई 2018 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. 

निक प्रियंका को लेकर काफी सीरियस थे. उन्होंने जुलाई 2018 में प्रियंका के जन्मदिन के मौके पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया. प्रियंका ने भी उनके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया. इसके बाद दोनों ने अगस्त 2018 में भारत में रोका सेरेमनी की और अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया. 



Source link

Related Posts

‘टाइगर 3’ से ‘गोलमाल अगेन’-‘सूर्यवंशी’ तक, दिवाली पर इन 7 फिल्मों ने किया धमाका, मिलकर बटोरे 2500 करोड़

दिवाली पर हर साल कोई न कोई बड़ी फिल्म जरूर रिलीज होती है. इस बार रणबीर कपूर और…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

‘रामायण’ में अरमान मलिक ने गाया कन्नड़ गाना, बोले- स्टूडियो में साथ नहीं थे, पर ए आर रहमान सर ने किया भरोसा

रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ के गाने ‘मंगल रंग’ का कन्नड़ वर्जन ‘मंगल संगम’ अरमान मलिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

करवा चौथ पर शिल्पा शेट्टी के दिलकश लुक्स, साड़ी से अनारकली सूट तक हर अंदाज है खास

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल करवा चौथ पर अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आती…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top