जाह्नवी कपूर को करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ में देखा गया. इस शो में वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी नजर आए. शो काफी चर्चा में बना हुआ है. शो में जाह्नवी ने एक्टर वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के ब्रेकअप को लेकर भी रिएक्ट किया.
शो में करण जौहर ने पूछा कि वो वीर पहाड़िया को क्या डेटिंग एडवाइज देंगी. इस पर जाह्नवी ने कहा, ‘कभी भी गर्लफ्रेंड को कॉन्सर्ट मत लेकर जाओ.’
बता दें कि वीर पहाड़िया एक्टर हैं और जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई हैं.
एपी ढिल्लों कॉन्ट्रोवर्सी
मालूम हो कि वीर और तारा ने एक-दूसरे को डेट किया. तारा और वीर का रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा. हालांकि, फिर उन्होंने ब्रेकअप कर लिया. दिसंबर 2025 में एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के बाद वीर और तारा का ब्रेकअप हुआ था. दरअसल, तारा सुतारिया को एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में स्टेज पर देखा गया. इस दौरान तारा और एपी ने एक-दूसरे को गले लगाया. तारा ने एपी को किस भी किया और डांस भी किया. इस दौरान वीर भी कॉन्सर्ट में थे. सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज काफी वायरल हुए. वीडियोज देख यूजर्स ने कमेंट्स किया कि जब तारा ने एपी ढिल्लों को किस किया तो वीर अनकम्फर्टेबल दिखे.
तारा और वीर ने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्ट भी किया था. तारा ने कॉन्सर्ट की एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘लाउड, गर्व से भरा और एक साथ. एपी ढिल्लों फेवरेट. क्या शानदार रात थी. हमारे गाने को इतना प्यार देने के लिए मुंबई, आपका शुक्रिया. उम्मीद करती हूं कि आगे भी मिलकर हम ऐसे गाने बनाएंगे और यादें बनाएंगे.
इसके अलावा उन्होंने वायरल फुटेज को गलत नैरेटिव और पीआर कैंपेन बताया था. उन्होंने कहा था कि आखिर में प्यार और सच जीतता है. वहीं वीर ने वायरल क्लिप्स को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा उनका रिएक्शन दिखाने वाला फुटेज किसी दूसरे गाने के दौरान लिया गया था.
इसके बाद जनवरी 2026 में उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं. तारा और वीर ने अपने ब्रेकअप के पीछे के कारण को लेकर कभी रिएक्ट नहीं किया.














