• Home
  • खेल समाचार
  • WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
Image

WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा


ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग ऑलराउंडर सोफी मोलिनक्स को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा है. उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये था. यूपी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को 1.10 करोड़ रुपये की कीमत देकर अपना हिस्सा बनाया. वह इस नीलामी में 1 करोड़ या उससे ज्यादा के प्राइस में बिकने वाली पहली खिलाड़ी बनीं. 

सोफी के लिए सबसे पहले यूपी ने ही पैडल उठाया था. यूपी को आरसीबी ने चैलेंज किया. दोनों के बीच कुछ देर बिडिंग वॉर चली. लेकिन जब बोली 1.10 करोड़ रुपये पर पहुंची, तो यूपी के आगे कोई टीम नहीं टिक पाई. इस तरह उन्होंने भारी-भरकम रकम देकर कंगारू खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा. 

2023-24 में RCB के लिए खेलीं

2023-24 सीजन में सोफी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए महिला प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था. सीजन में उन्होंने बेंगलुरु के लिए 10 मैच खेले. इन मैचों की 10 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 12 विकेट लिए. वहीं 7 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 78 रन बनाए.

बता दें कि सोफी ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाली खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक 3 टेस्ट, 19 वनडे और 54 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 7 विकेट लिए हैं. वनडे की 18 पारियों में कंगारू खिलाड़ी ने 32 विकेट अपने नाम किए. टी20 इंटरनेशनल की 51 पारियों में उन्होंने 57 विकेट झटके. बैटिंग करते हुए टेस्ट में उन्होंने 97 रन, वनडे में 143 रन और टी20 इटंरनेशनल में 118 रन बनाए. 

महिला प्रीमियर लीग के अलावा सोफी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग्स में खेलती हैं. ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग में उन्होंने 112 मैच खेल लिए हैं. इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में वह 14 मैच खेल चुकी हैं. अब देखना दिलचस्प होगा महिला आईपीएल में वह यूपी के लिए कैसा प्रदर्शन करती हैं.

 

यह भी पढ़ें: 20वां ‘फाइव विकेट हॉल’ लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे



Source link

Related Posts

NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?

भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद 04…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

जिम्बाब्वे 131 पर ऑलआउट, भारत ने 33 ओवर पहले जीता मैच; सीरीज पर 3-0 से कब्जा

जिम्बाब्वे की टीम को तीसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजों के सामने टिकना मुश्किल हो गया. भारत की युवा…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब

उमा काशवी विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

महिला आईपीएल के आगामी सीजन यानी WPL 2027 के लिए बुधवार (28 अक्टूबर) को कोच्चि में मिनी ऑक्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top