• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
Image

इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?


इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के आरोपों से इतर फिलिस्तीनी वोटर्स के समर्थन किया है. नेतन्याहू और उनके सहयोगियों का कहना है कि इजरायल के फिलिस्तीनी वोटर्स का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टियों ने वोटिंग में धांधली की है. 

अब इस पर राष्ट्रपति हर्जोग ने कहा है कि वोटिंग में विदेशी हस्तक्षेप को लेकर देश की केंद्रीय चुनाव समिति और शिन बेट के चीफ से बात की है. इस मामले में गहन जांच होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि आज सुबह सामने आए संदेहों में जो कुछ भी हो रहा है, उस पर मेरी पैनी नजर है. लेकिन ऐसे समय में भी हमें उस पूरी कम्युनिटी को बदनाम करने से बचना चाहिए जिसने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल किया और लोकतंत्र में एक्टिव रूप से पार्टिसिपेट किया. 

इजरायल के राष्ट्रपति हर्जोग ने की राजनीतिक पार्टी से अपील

इसके अलावा हर्जोग ने गठबंधन को लेकर होने वाली बातचीत से पहले राजनीतिक पार्टियों के डेलिगेशन से अपील की है कि वे देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए रुख पर पुनर्विचार कें. एक बार आधिकारिक नतीजें आ जाएं, तो मैं सभी राजनीतिक पार्टियों के डेलीगेशन से मिलूंगा. 

उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते होने वाली बातचीत से पहले मैं यहां मौजूद सभी लोगों और जनता-उनके नेताओं से यही कहूंगा कि खुले दिमाग और खुले दिल से सोचें. अपना नजरिया व्यापक बनाएं. आपके दिमाग में बस एक ही सवाल होना चाहिए कि देश का सर्वोत्तम हित में क्या है? 

कतर ने खारिज किया नेतन्याहू का दावा

इधर कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल अंसारी ने कहा, हम इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन करते हैं कि कतर ने इजरायली चुनावों में दखल दिया है या चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के मकसद से किसी गतिविधि को फंड किया है. उन्होंने नेतन्याहू और उनके सहयोगी के आरोपों को बेतुका और खतरनाक करार दिया है. 



Source link

Related Posts

रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत

रूस ने यूक्रेन के नीप्रो शहर में बड़ा ड्रोन अटैक किया है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार

सत्ता की ताकत से दूर होते बेंजामिन नेतन्याहू लगातार चुनाव चोरी का आरोप मढ़ रहे हैं. त्रिशंकु सरकार…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

शेख हसीना के भागने का वीडियो बनाने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी की मौत,

बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना अधिकारी केएम तहसीफ सौरी का शव गुरुवार (29 अक्टूबर 2026) को ढाका की एक…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा

बांग्लादेश में हुए हिंसक स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद पूर्व पीएम शेख हसीना के ढाका भागने से पहले बांग्लादेश…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top