Image

शेख हसीना के भागने का वीडियो बनाने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी की मौत,


बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना अधिकारी केएम तहसीफ सौरी का शव गुरुवार (29 अक्टूबर 2026) को ढाका की एक नदी से संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है. वह एक दिन पहले ही लापता हुए थे. तहसीफ सौरी वही शख्स थे, जिन्होंने 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़कर भागने का वीडियो रिकॉर्ड किया था.

द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने टोंगी बंदर घाट इलाके से सौरी का शव बरामद किया. उनके शव के पास से मिले मोबाइल फोन और घड़ी की मदद से उनकी पहचान की पुष्टि हुई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.

पिता बोले- बेटे को सता रहा था सुरक्षा का डर

तहसीफ सौरी अपने परिवार के साथ उत्तरा के सेक्टर 18 में रहते थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौत की सही वजह का अभी पता नहीं चल सका है. हालांकि डूबने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा. सौरी के पिता केएम इनायतुल करीम हिलाल ने बताया कि उनका बेटा कभी-कभी अपनी सुरक्षा को लेकर डर जताता था. उन्होंने कहा, ‘तहसीफ मुझसे कहता था कि उसे थोड़ा डर लग रहा है, लेकिन उसने कभी यह नहीं बताया कि वह किस बात से चिंतित था.’

उन्होंने बताया कि सौरी को अनुशासनहीनता के आधार पर वायुसेना से बर्खास्त कर दिया गया था.  इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, नेत्रा न्यूज और हाल ही में वर्गो टोबैको में काम किया था. घटना वाले दिन का जिक्र कर सौरी के पिता ने बताया, ‘शाम से पहले तहसीफ का एक जूनियर दोस्त दीप उसे बुलाने आया था. तहसीफ अपनी मां से यह कहकर नीचे गया था कि वह दीप से बात करके आता है, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा.’

शेख हसीना के ढाका छोड़ने का बनाया था वीडियो

तहसीफ सौरी की मौत ने इसलिए सबका ध्यान खींचा है क्योंकि उनका नाम पूर्व पीएम शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा हुआ था. 5 अगस्त 2024 को जनविरोध के बाद शेख हसीना सरकार गिर गई थी और उन्हें ढाका छोड़ना पड़ा था. वह सैन्य हेलीकॉप्टर से रवाना हुई थीं और बाद में बांग्लादेश वायुसेना के C-130J हरक्यूलिस विमान से भारत के हिंडन एयरबेस पहुंची थीं. शेख हसीना फिलहाल भारत में निर्वासित जीवन बिता रही हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि सौरी की मौत और उनके द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो के बीच फिलहाल कोई सीधा संबंध स्थापित नहीं हुआ है. 



Source link

Related Posts

अल नीनो: नाइजीरिया में 6 महीने में 56,000 लोगों की मौत की आशंका, भारत में कितनी जानें जाएंगी?

सुपर अल नीनो के कारण साल 2026 में दुनियाभर में बारिश के पैटर्न बदल रहे हैं और तापमान…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत

रूस ने यूक्रेन के नीप्रो शहर में बड़ा ड्रोन अटैक किया है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार

सत्ता की ताकत से दूर होते बेंजामिन नेतन्याहू लगातार चुनाव चोरी का आरोप मढ़ रहे हैं. त्रिशंकु सरकार…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के आरोपों से इतर फिलिस्तीनी वोटर्स के समर्थन किया…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top