• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘कॉन्सर्ट मत लेकर जाना’, जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
Image

‘कॉन्सर्ट मत लेकर जाना’, जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट


जाह्नवी कपूर को करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ में देखा गया. इस शो में वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी नजर आए. शो काफी चर्चा में बना हुआ है. शो में जाह्नवी ने एक्टर वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के ब्रेकअप को लेकर भी रिएक्ट किया. 

शो में करण जौहर ने पूछा कि वो वीर पहाड़िया को क्या डेटिंग एडवाइज देंगी. इस पर जाह्नवी ने कहा, ‘कभी भी गर्लफ्रेंड को कॉन्सर्ट मत लेकर जाओ.’

बता दें कि वीर पहाड़िया एक्टर हैं और जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई हैं.

एपी ढिल्लों कॉन्ट्रोवर्सी

मालूम हो कि वीर और तारा ने एक-दूसरे को डेट किया. तारा और वीर का रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा. हालांकि, फिर उन्होंने ब्रेकअप कर लिया. दिसंबर 2025 में एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के बाद वीर और तारा का ब्रेकअप हुआ था. दरअसल, तारा सुतारिया को एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में स्टेज पर देखा गया. इस दौरान तारा और एपी ने एक-दूसरे को गले लगाया. तारा ने एपी को किस भी किया और डांस भी किया. इस दौरान वीर भी कॉन्सर्ट में थे. सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज काफी वायरल हुए. वीडियोज देख यूजर्स ने कमेंट्स किया कि जब तारा ने एपी ढिल्लों को किस किया तो वीर अनकम्फर्टेबल दिखे.  

तारा और वीर ने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्ट भी किया था. तारा ने कॉन्सर्ट की एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘लाउड, गर्व से भरा और एक साथ. एपी ढिल्लों फेवरेट. क्या शानदार रात थी. हमारे गाने को इतना प्यार देने के लिए मुंबई, आपका शुक्रिया. उम्मीद करती हूं कि आगे भी मिलकर हम ऐसे गाने बनाएंगे और यादें बनाएंगे.

इसके अलावा उन्होंने वायरल फुटेज को गलत नैरेटिव और पीआर कैंपेन बताया था. उन्होंने कहा था कि आखिर में प्यार और सच जीतता है. वहीं वीर ने वायरल क्लिप्स को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा उनका रिएक्शन दिखाने वाला फुटेज किसी दूसरे गाने के दौरान लिया गया था. 

इसके बाद जनवरी 2026 में उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं. तारा और वीर ने अपने ब्रेकअप के पीछे के कारण को लेकर कभी रिएक्ट नहीं किया. 





Source link

Related Posts

‘टाइगर 3’ से ‘गोलमाल अगेन’-‘सूर्यवंशी’ तक, दिवाली पर इन 7 फिल्मों ने किया धमाका, मिलकर बटोरे 2500 करोड़

दिवाली पर हर साल कोई न कोई बड़ी फिल्म जरूर रिलीज होती है. इस बार रणबीर कपूर और…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

‘मैं हर साल फिल्मी हो जाती हूं…’ प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास संग मनाया करवा चौथ

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सात समंदर पार रहकर भी भारतीय परंपराओं को नहीं भूली हैं. वह हर त्योहार…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

‘रामायण’ में अरमान मलिक ने गाया कन्नड़ गाना, बोले- स्टूडियो में साथ नहीं थे, पर ए आर रहमान सर ने किया भरोसा

रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ के गाने ‘मंगल रंग’ का कन्नड़ वर्जन ‘मंगल संगम’ अरमान मलिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

करवा चौथ पर शिल्पा शेट्टी के दिलकश लुक्स, साड़ी से अनारकली सूट तक हर अंदाज है खास

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल करवा चौथ पर अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आती…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top