Image

NTA ने छात्रों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, एक नंबर पर 24×7 मिलेगी मदद 


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जाने वाली नीट यूजी, यूजीसी नेट, सीयूईटी और जेईई मेन जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले करोड़ों छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है. परीक्षाओं के फॉर्म भरते समय होने वाली गलतियों, फीस पेमेंट फंसने, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत या परीक्षा तारीखों लेकर होने वाले कंफ्यूजन को दूर करने के लिए एनटीए ने आधिकारिक हेल्पलाइन सेवा शुरू की है. नीट यूजी पेपर लीक की घटना के बाद उम्मीदवारों और पेरेंट्स के बीच कमजोर हुए भरोसे को दोबारा कायम करने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी खबरों या फ्रॉड से छात्रों को बचाने के उद्देश्य से एजेंसी ने दो प्रमुख सपोर्ट नंबर जारी किए हैं. 

सेव कर लें ये हेल्पलाइन नंबर्स

24×7 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1800-180-4747 

यह नंबर 24 घंटे काम करेगा, जिस पर उम्मीदवार किसी भी समय परीक्षा संबंधित सामान्य सवाल पूछ सकता है. फिलहाल यह टोल फ्री नंबर को बीटा वर्जन और पायलट बेसिस पर पर शुरू किया गया है. 

डेली हेल्प डेस्क नंबर- 011-69227700 

यह डेडिकेटेड नंबर रोजाना शनिवार से रविवार सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे बजे तक एक्टिव रहेगा. 

किन समस्याओं के लिए कर सकते हैं संपर्क?

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय आने वाली तकनीकी दिक्कतों के लिए. 
  • ऑनलाइन फीस पेमेंट करने के बावजूद स्टेटस अपडेट न होना या पेमेंट फेल होने के लिए.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड न होना या उसमें दर्ज जानकारी में गलती होने के लिए.
  • परीक्षा केंद्र के एड्रेस, परीक्षा तिथि या शिफ्ट की टाइमिंग को लेकर कोई कंफ्यूजन होने के लिए.

ये भी पढ़ें-SSC ने बदला JE और SI परीक्षा का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

NTA ने साइबर ठगों को लेकर दी सख्त चेतावनी 

परीक्षा के दिनों में उम्मीदवारों को मार्क्स बढ़ाने, पेपर लीक करने, एप्लीकेशन फॉर्म ठीक करने के नाम पर ठगने की कोशिश की जाती है. इससे निपटने के लिए एनटीए ने बहुत सख्त शब्दों में चेतावनी जारी की है. एनटीए ने उम्मीदवारों से कहा कि अपना पासवर्ड या वन टाइम पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें. एनटीए का कोई भी अधिकारी या प्रतिनिधि कभी भी फोन कॉल पर आपसे पासवर्ड, बैंक डिटेल या ओटीपी की मांग नहीं करता है. वहीं किसी भी अपडेट के लिए केवल एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या परीक्षा के विशेष पोर्टल पर ही भरोसा करें.

कब होनी है NTA के आने वाली परीक्षाएं?

एनटीए की अब फिलहाल जेईई मेन 2027,  यूजीसी नेट और सीएसआईआर यूजीसी नेट जैसी बड़ी परीक्षा आने वाली है. जेईई मेन सेशन-1, 2027 की परीक्षाएं जनवरी में आयोजित की जाएगी. वहीं यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षाएं दिसंबर 2026 में आयोजित कराई जाएगी. इसके अलावा सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षाएं भी दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय कदम…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. साउथ ईस्टर्न रेलवे ने 54…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है. आयोग…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2027 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top