• Home
  • रोजगार समाचार
  • राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
Image

राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि


राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. राज्य में सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के तहत हजारों पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. इस भर्ती के जरिए प्रदेश के अलग-अलग नगरीय निकायों में खाली पदों के लिए नौकरी के अवसर निकाले गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए फॉर्म भरने का आज यानी 28 अक्टूबर को आखिरी मौका है. 

24,752 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के तहत कुल 24,752 पदों को भरा जाना है. ये पद राज्य के 183 नगरीय निकायों के लिए निर्धारित किए गए हैं. इस भर्ती के जरिए स्थानीय निकायों में सफाई व्यवस्था से जुड़े कामों के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी. बड़ी संख्या में पद होने के कारण यह भर्ती नौकरी की तलाश कर रहे पात्र उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका है. 

यह भी पढ़ें : UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स

आवेदन के लिए क्या है आयु सीमा?

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.इसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाती है. इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपनी आयु और पात्रता की जांच जरूर कर लें.

कैसे करें आवेदन और क्या होगी चयन प्रक्रिया?

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए उम्मीदवार राजस्थान के एसएसओ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें. इसके लिए अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन करें और भर्ती से जुड़े विकल्प को चुनकर आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें. इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को अच्छी तरह जांचकर सबमिट कर दें. आवेदन पूरा होने के बाद उसकी रसीद या प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें. आवेदन करते समय सही जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें. भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें. इसमें आवेदन से जुड़ी शर्तें, जरूरी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं. फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सही दर्ज करें, ताकि आगे दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. 

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी

अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं, तो भारत तिब्बत सीमा पुलिस में निकाली गई…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन

अगर आप किसी बड़ी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, तो रिलायंस जियो आपके लिए एक अच्छा विकल्प…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जयपुर ने नोटिस नंबर 04/2026 के तहत अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

DU में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी, सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top