• Home
  • शिक्षा समाचार
  • UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
Image

UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स


संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है. आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण और केंद्रीय भूजल बोर्ड में कुल 127 पदों को भरा जाना है. आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2027, 10 जनवरी 2027 को और मेन एग्जामिनेशन 19 और 20 जून 2027 को आयोजित किया जाएगा. यूपीएससी ने एग्जामिनेशन नोटिस नंबर 01/2027-GEOL के तहत इस भर्ती की घोषणा की है.

UPSC जियो परीक्षा की तारीखें 

  • प्रारंभिक परीक्षा- 10 जनवरी 2027
  • मेन एग्जाम- 19 और 20 जून 2027

यह है प्रीलिम्स का पूरा शेड्यूल 

संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे. परीक्षा शेड्यूल के अनुसार दोनों पेपर अलग-अलग पालियों में आयोजित कराया जाएगा. इसमें पहली पारी का पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक होगा. वहीं यह पेपर सामान्य अध्ययन का होगा, जबकि दूसरी पारी का पेपर दो पर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और पेपर 2 में उम्मीदवारों की ओर से चुनी हुई स्ट्रीम से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. 

क्या अभी भी कर सकते हैं आवेदन?

दरअसल यूपीएससी जियो साइंटिस्ट 2027 भर्ती के लिए आवेदन करने और फीस भरने की आखिरी तारीख 22 सितंबर थी. इसलिए एप्लीकेशन विंडो फिलहाल बंद हो गई हैं. वही आवेदन की शुरुआत 2 सितंबर 2026 से हुए थी. ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने तय तारीखों के अंदर आवेदन किया था, उन्हें एडमिट कार्ड और एग्जाम अपडेट के लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर नजर रखनी होगी. 

UPSC जियो साइंटिस्ट के लिए चयन प्रक्रिया 

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट की प्रारंभिक परीक्षा में चयन स्क्रीनिंग स्टेज क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में जाएंगे. वहीं मेन एग्जाम डिस्क्रिप्टिव रिटर्न स्टेज एग्जाम होगा, जिसे उम्मीदवारों को पास करना होगा. वही मेन एग्जाम के बाद पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू लिया जाएगा. जो उम्मीदवार इंटरव्यू क्लीयर करेंगे उनका अंतिम रूप से चयन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?

ऐसे कर सकते हैं परीक्षा की तैयारी 

जो भी उम्मीदवार जियो साइंटिस्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वह परीक्षा में अच्छी तरह प्रदर्शन के लिए लगातार प्रैक्टिस करते रहे. इसके साथ ही पिछले साल के प्रश्न पत्रों को भी हल करें और रोजाना मॉक टेस्ट को भी हल करें. 

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड यूपीएससी की ओर से जारी किया जाएगा. वहीं बताया जा रहा है कि यूपीएससी की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह लगातार यूपीएससी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. साउथ ईस्टर्न रेलवे ने 54…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2027 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?

एनटीए ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करेक्शन विंडो खोल दी है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

2026 में नौकरी पाने के लिए कौन-सी स्किल्स जरूरी? इंडिया स्किल्स रिपोर्ट में खुलासा

इसके साथ ही एआई संचालित और वर्क फ्रॉम होम या रिमोट वर्क मॉडल के विस्तार को देखते हुए…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top