• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
Image

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा


‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत अर्लाम से हुई. फिर माही पूछती हैं कि कौन सो रहा था और स्काउट तथा आसिफ की ओर इशारा करती हैं. फिर अरिशफा बताती है कि आसिफ, स्काउट, कनिका और गुल्लू सो रहे थे.

इसके बाद कनिका और अरिशफा की लड़ाई होती है. कनिका कहती हैं कि उनका नाम क्यों लिया. जबकि वो सो भी नहीं रही थीं. फिर माही कहती हैं कि उनकी कैप्टेंसी में सब लड़ रही हैं, चलो कम से कम वो कंटेंट दे रही हैं. 

लव कैमरे के सामने स्काउट के साथ अपनी दोस्ती और उससे जुड़े विवाद के बारे में बात करती है. 

अरिशफा और गुल्लू की लड़ाई
इसके बाद अरिशफा और गुल्लू के बीच झगड़ा होता है. गुल्लू अरिशफा की पढ़ाई को लेकर कमेंट करता है. फिर अरिशफा रोने लगती हैं और गाली देती हैं. फिर माही गुल्लू से कहती हैं कि वो अरिशफा को कम पढ़ा-लिखा क्यों बोल रहा है. अरिशफा और गुल्लू की लगातार लड़ाई होती है. फिर घरवाले गुल्लू और अरिशफा की लड़ाई में बंट जाते हैं. कुछ गुल्लू की तरफ से बोलते हैं और कुछ अरिशफा की तरफ से. 

लव गिल हुईं इमोशनल

वहीं शो में नोमिनेशन टास्क होता है. इस टास्क में लव गिल इमोशनल हो जाती हैं. दरअसल, स्काउट उन्हें नोमिनेट करते हैं. इसके बाद लव इमोशनल हो जाती है और रोने लगती है. फिर काजी लव को समझाते हैं. वहीं यंग भी लव को समझाते हैं. अब आने वाले एपिसोड में दिखेगा कि लव फूट-फूटकर रोती हैं. वो कहती हैं सब समझा रहे हैं. कोई बोल रहा मूवऑन कर ले. कोई कुछ बोल रहा. इतने दिन साथ थे, ऐसे थोड़ी होता है कि एक दिन में सब खत्म. मुझे थोड़ा समय तो दो. 

बता दें कि लव और स्काउट की शो में दोस्ती दिख रही थी. दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन बोल रहे थे. हालांकि, स्काउट के लव को छूने को लेकर कई वीडियो वायरल हुए. रोहित शेट्टी ने ये मुद्दा उठाया और कहा कि स्क्रीन पर वो अच्छा नहीं लग रहा. वहीं स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आकर भी लव को काफी सुनाती हैं. इसके बाद से स्काउट लव से दूरी बनाए हुए हैं.



Source link

Related Posts

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर की एसीजेएम-5 अदालत में एक इवेंट के समझौते का कथित…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन ‘पेद्दी’ का तोड़ दिया रिकॉर्ड

निर्देशक आकाश ए. कौशिक की कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आयुष्मान…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की ‘जेलर 2’? जानें- 13 दिनों का कलेक्शन

रजनीकांत ने फिर अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘जेलर 2’  से कमाल कर दिखाया और उनकी ये एक्शन फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने हिंदी वर्जन में भी उड़ाया गर्दा, ‘कुली’-‘लियो’ को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

रजनीकांत साउथ के बाहर भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं. निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top