• Home
  • शिक्षा समाचार
  • महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
Image

महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन


महाराष्ट्र के नांदेड़ जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पड़ रहे सूखे की स्थिति और आर्थिक तंगी को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने ग्रामीण परिवारों के 200 मेधावी छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग देने का फैसला किया गया है. इस पहल के तहत एलिजिबल स्टूडेंट्स को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट, जेईई, एमएचटी-सीईटी की फ्री और स्ट्रक्चर तैयारी कराई जाएगी. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वित्तीय परेशानी या कमजोर आर्थिक स्थिति किसी भी प्रतिभाशाली छात्र को उच्च शिक्षा हासिल करने से न रोक सके. 

किस मिलेगा इस योजना का लाभ? 

फ्री कोचिंग का फायदा उठाने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ शर्ते तय की गई है. दरअसल यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के लिए है. वहीं वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र के जिला परिषद, हाई स्कूल और सरकार से सहायता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 10वीं में पढ़ रहे छात्र इसके लिए एलिजिबल होंगे. इस विशेष कार्यक्रम के लिए कुल 200 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-2026 में नौकरी पाने के लिए कौन-सी स्किल्स जरूरी? इंडिया स्किल्स रिपोर्ट में खुलासा

दिसंबर में होगी चयन परीक्षा 

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस कोचिंग कार्यक्रम में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों का चयन एक प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा. यह चयन परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी. वहीं परीक्षा पास करने वाले 200 चयनित छात्रों को एक्सपर्ट टीचर्स की ओर से मेडिकल, इंजीनियरिंग और दूसरे प्रोग्राम के लिए तैयारी कराई जाएगी. जिला प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों के सभी पात्र विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है. 

क्यों जरूरी माना जा रहा है यह कदम?

आमतौर पर संपन्न परिवारों के छात्र इन कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाखों रुपये फीस देकर बड़े कोचिंग संस्थानों का सहारा लेते हैं, जबकि ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चे पैसों के अभाव में इस कंपटीशन में पीछे छूट जाते हैं. वहीं सूखे की मार झेल रहे नांदेड़ जिले में प्रशासन की यह पहल ग्रामीण छात्रों को समान अवसर प्रदान करने के लिए शुरू की जा रही है, ताकि वे सभी देश के टॉप टेक्निकल और मेडिकल संस्थानों में एडमिशन पा सके.

ये भी पढ़ें-जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

NTA ने छात्रों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, एक नंबर पर 24×7 मिलेगी मदद 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जाने वाली नीट यूजी, यूजीसी नेट, सीयूईटी और जेईई मेन…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. साउथ ईस्टर्न रेलवे ने 54…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है. आयोग…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2027 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top