• Home
  • शिक्षा समाचार
  • 10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
Image

10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती


रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. साउथ ईस्टर्न रेलवे ने 54 वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती की खास बात यह है कि इस भर्ती में अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं. वहीं इस भर्ती में ग्रुप सी लेवल 4, लेवल 5, ग्रुप सी लेवल 2, लेवल 3 और ग्रुप डी लेवल 1 पोस्ट शामिल है. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगी. ऐसे में उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrcser.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी 

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स जिस लेवल के लिए वे अप्लाई कर रहे हैं, उसके लिए एकेडमी क्वालिफिकेशन और मिनिमम भर्ती नॉर्म्स दोनों होने चाहिए. जो कैंडिडेट फाइनल एग्जाम दे रहे हैं, उनका रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वह इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं है. वहीं एजुकेशनल क्वालीफिकेशन की बात करें तो ग्रुप सी लेवल के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं ग्रुप सी के पदों पर उम्मीदवार के पास 12वीं पास या निर्धारित नियमों के अनुसार 10वीं के साथ आईटीआई की योग्यता होनी चाहिए. वहीं ग्रुप डी लेवल 1 के पदों के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं पास या आईटीआई या इसके बराबर एनसीवीटी से मिला नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए. 

क्या है भर्ती के लिए आयु सीमा? 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए. ऐसे में उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए. आयु के प्रमाण के लिए उम्मीदवार को 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र जमा करना होगा. 

कितनी देनी होगी आवेदन फीस 

भर्ती के लिए जनरल और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को 500 रुपये देना होगा. वहीं एससी, एसटी, महिला दिव्यांग सैनिक और दूसरी लिस्टेड कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये देना होगा. वहीं जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को ट्रायल में शामिल होने पर 400 रुपये संभावित फीस रिफंड की जाएगी. जबकि एससी, एसटी और दूसरे उम्मीदवारों को 250 रुपये की फीस वापस की जाएगी. वहीं आपको बता दें कि इस भर्ती में एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कम्युनिटी के लिए कोई भी पोस्ट रिजर्व नहीं है. सिलेक्शन ओवरऑल मेरिट के आधार पर किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?

कौन सी खेल उपलब्धियां जरूरी?

यह भर्ती खेल कोटा के तहत है, इसलिए उम्मीदवारों के पास खेल से संबंधित उपलब्ध सर्टिफिकेट होना जरूरी है. नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों के पास खेल की उपलब्धियां 1 अप्रैल 2024 या उसके बाद की होनी चाहिए. इसमें लेवल 4 और 5 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व या कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जैसी उपलब्धियां होनी चाहिए. इसके अलावा लेवल 2 और 3 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी होनी चाहिए. वहीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप या नेशनल गेम्स, इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप जैसे कुछ खेलों की उपलब्धियां जरूरी है. वहीं लेवल 1 के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी जैसी उपलब्धि होनी चाहिए. 

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले www.rrcser.co.in की वेबसाइट खोलें.
  • इसके बाद स्पोर्ट्स कोटा ओपन एडवर्टाइजमेंट 2026-27 के आवेदन पर क्लिक करें. 
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल और दूसरी जरूरी जानकारी भरें. 
  • इसके बाद अपनी एजुकेशनल डिटेल और खेल उपलब्धियों की डिटेल भरें. 
  • अब मांगे गए फोटो, सिग्नेचर और खेल प्रमाण पत्र अपलोड करें. 
  • लास्ट में आवेदन फीस जमा करके फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय कदम…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है. आयोग…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2027 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?

एनटीए ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करेक्शन विंडो खोल दी है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top