• Home
  • ताजा खबरें
  • आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- ‘सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?’
Image

आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- ‘सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?’


आगरा खंड शिक्षक चुनाव मतगणना के तीसरे राउंड में जबरदस्त हंगामा हो गया. मतगणना स्थल के बाहर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक आपस में भिड़ गए है. दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने बीजेपी समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया. वहीं बीजेपी प्रत्याशी हरिशंकर तिवारी मतगणना स्थल के बाहर धरने पर बैठ गए. अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए हैं. 

आगरा में मंडी समिति में मतगणना हो रही है. देर रात को यहां सपा और बीजेपी समर्थक आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है. सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल और उनके समर्थकों ने भाजपा के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया. इस दौरान वो फटे हुए कुर्ते के साथ आए और आरोप लगाया कि उनके साथ बीजेपी समर्थकों ने मारपीट की. 

बीजेपी उम्मीदवार भी फटे कुर्ते से साथ आए बाहर

दूसरी तरफ भाजपा खंड शिक्षक प्रत्याशी हरिशंकर तिवारी ने भी सपा नेताओं पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. हरिशंकर तिवारी भी फटे कुर्ते के साथ दिखे. उन्होंने अपनी छाती पर मारपीट के निशान मीडिया को दिखाए और सपा समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए. बीजेपी उम्मीदवार ने कहा कि सपा ने गुंडों को अपने एजेंट बनाया है. जब तक इन लोगों को हटाया नहीं जाएगा वो मतगणना में शामिल नहीं होंगे. 

बीजेपी प्रत्याशी हरिशंकर तिवारी और भाजपा के लोग मतगणना छोड़ मतगणना स्थल के बाहर ही धरने पर बैठ गए. हंगामे के बाद आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार भी मौके पर पहुंच गए और पूरे हालात को संभालने की कोशिश की. भाजपा और सपा के समर्थकों में भिड़ंत के चलते भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है. मंडी समिति के मुख्य गेट पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई. मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है. 

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के साथ मारपीट को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आगरा से जीतते हुए सपा प्रत्याशी के साथ बीजेपी के लोगों ने जो व्यवहार किया वो कितना जायज है. उन्होंने प्रशासन, सुप्रीम कोर्ट और महामहिम राष्ट्रपति से भी घटना का संज्ञान लेने की माँग की. अखिलेश यादव ने कहा कि आकाश अग्रवाल को तुरंत जीत का प्रमाण पत्र देना चाहिए. 

यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम



Source link

Related Posts

यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम

उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार 27 अक्टूबर से जारी है. इनमें…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

राजस्थान के सिरोही जिले में आज पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान होगा. इस चरण में…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Bihar MLC चुनाव: JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, ‘खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे’

बिहार विधान परिषद चुनाव परिणाम धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं. पटना की स्नातक सीट से नीतीश कुमार के…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP

उत्तर प्रदेश में जनशिकायतों (IGRS) के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर सख्त एक्शन लिया गया है. डीजीपी राजीव…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top