• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता’, हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
Image

‘रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता’, हेटर्स को एआर रहमान का जवाब


रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले कई चीजों को लेकर लगातार ट्रोल हो रही है. पहले फिल्म अपनी कास्ट और वीएफएक्स को लेकर ट्रोल हुई. जबकि बाद में इसके कॉस्ट्यूम की आलोचना की गई. वहीं फिल्म को अपने गानों और म्यूजिक को लेकर भी लोगों ने निशाने पर लिया. हाल ही में आए ‘रावण तांडव’ ट्रैक के बाद लोगों ने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को जमकर ट्रोल किया. अब ट्रोलिंग पर रहमान ने चुप्पी तोड़ते हुए हेटर्स को जवाब दिया.

‘रामायण’ के गानों की ट्रोलिंग पर रहमान ने तोड़ी चुप्पी

रामायण के ‘रावण तांडव’ ट्रैक में संगीत को लेकर लोगों ने रहमान को निशाने पर लिया था. अब उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हम चीजों को फिल्टर करते हैं, नए विचार लाते हैं, बार-बार सुधार करते हुए काफी काम करते हैं और फीडबैक देखने के लिए हमारे पास एनर्जी नहीं बचती है. हमारे काम को पहले ही काफी परखा और जांच लिया जाता है. मेरा बेटा मुझसे कहता है, ‘कल उन्होंने ऐसा कहा था और अब वो माफी मांग रहे हैं…’ मैं उससे कहता हूं कोई बात नहीं. मैंने ईमानदारी के साथ अपना काम किया और उम्मीद है कि लोग मेरे काम को पसंद करेंगे.’

‘रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता’

रहमान आगे कहते हैं, ‘शुरुआती 10 सालों के बाद लोगों ने मुझसे कहा कि आपको वो ही करना चाहिए जो आप पहले 10 सालों में कर चुके हैं. लेकिन, मैं ‘रॉकस्टार’ या ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ जैसी पहले की सक्सेस के भरोसे नहीं बैठ सकता. आपको बहती हुई नदी बनना चाहिए न कि एक जगह रुकना चाहिए. रामायण के गाने पांच अलग-अलग भाषाओं में हैं. इस महागाथा के बारे में हर भारतीय जानता है. मेरे लिए ये सम्मान की बात है कि मैंने रामायण के गानों पर काम किया और भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के साथ इस जश्न का हिस्सा बना.’

‘मंगल रंग’ गाने को लेकर भी हो रही ट्रोलिंग

बता दें कि रावण तांडव के बाद फिल्म का एक और गाना ‘मंगल रंग’ भी रिलीज कर दिया है और इसे लेकर भी रहमान की ट्रोलिंग हो रही है. लोगों का कहना है कि रामायण में कव्वाली डाल दी है. हालांकि इस ट्रोलिंग पर अभी रहमान और मेकर्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.



Source link

Related Posts

‘बच जाएगी मेरी शादी?’ स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों ‘राइज एंड फॉल 2’ में अपनी गेम को लेकर चर्चा में हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

कृष्ण दास के मुंबई कॉन्सर्ट में भक्ति में डूबे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने ताली बजाकर गाए भजन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार को मुंबई में अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन कृष्णा दास के कीर्तन में…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

Box Office: संडे को फिर ‘जेलर 2’ ने मारी बाजी, ‘उड़ता तीर’ का भी लगा निशाना, जानें- ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

रश्मिका मंदाना को ‘तमिल एक्टर’ बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती

दिग्गज गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने हिंदी एक्सेंट को लेकर ट्रोल हो रहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top