• Home
  • खेल समाचार
  • टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
Image

टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़


श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपने पहले 7 टी20 मैचों में एक भी नहीं जीत पाए थे. उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की है और अब न्यूजीलैंड खेलने गई टीम इंडिया 2-0 की बढ़त बना चुकी है. अय्यर की सेना में कुछ ऐसे खिलाड़ी उभर कर सामने आए हैं, जो लगातार इंटरनेशनल लेवल पर गदर मचा रहे हैं.

न्यूजीलैंड सीरीज की बात कर लें तो बल्लेबाजी में तिलक वर्मा और गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह बहुत घातक सिद्ध हुए हैं. यहां टीम इंडिया के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए, जो इस समय बहुत जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं और शायद ही उनका तोड़ दुनिया में किसी टीम के पास होगा.

नमन धीर

पूरी दुनिया स्वीकार रही है कि टीम इंडिया को गजब का टैलेंट मिल गया है. नमन धीर को इंटरनेशनल डेब्यू करे एक महीना भी नहीं हुआ है और पूरी दुनिया में उनकी चर्चा होने लगी है. अब तक न्यूजीलैंड पर दोनों टी20 मैचों में टीम इंडिया की जीत में नमन धीर का योगदान जरूर रहा है. पहले मैच में 15 गेंद खेलकर 42 रन बनाए और दूसरे मुकाबले में भी 31 रन बनाए.

उन्होंने अब तक अपने 7 मैचों के छोटे से टी20 करियर में 246.66 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 5 विकेट भी झटके हैं. नमन धीर वाकई में एक गेम चेंजर खिलाड़ी साबित हो रहे हैं.

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा को काफी समय तक टी20 में नंबर-3 पर खिलाया गया, लेकिन पांचवें क्रम पर आकर भी उन्होंने गदर मचाया है. यह एक ऐसा बल्लेबाजी क्रम है, जहां तिलक जरूरत पड़ने पर पारी को संभालने और डेथ ओवरों में एक फिनिशर की भूमिका में खरे उतर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में नाबाद 51 रन की पारी खेल तिलक ने साबित किया कि टॉप ऑर्डर और कप्तान श्रेयस अय्यर भी फ्लॉप हो जाएं तो टीम तिलक पर भरोसा कर सकती है.

अर्शदीप सिंह

यह तथ्य किसी से छुपा नहीं है कि इन दिनों दुनिया भर में फ्लैट पिच तैयार हो रही हैं. इसलिए टी20 में 200 रन बनना अब कोई नई बात नहीं रह गई है. वनडे में 400 भी आसानी से बन रहे हैं. बाकी गेंदबाजों की तरह अर्शदीप ने भी रन लुटाए हैं. मगर अर्शदीप ऐसी परिस्थिति में भी विकेट लेकर विश्व स्तरीय स्किल्स से विरोधी टीमों के लिए मुश्किल पैदा करते रहे हैं. अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अर्शदीप 3 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MBL के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम



Source link

Related Posts

IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें सीजन यानी आईपीएल 2027 की तैयारी सभी टीमों ने शुरू कर दी…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 अक्टूबर (मंगलवार)…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स में IPL 2027 के लिए नए कोच की एंट्री हो गई है. इंग्लैंड के पूर्व…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

रोहित, पांड्या के बाद MI की कप्तानी संभाल सकता है ये खिलाड़ी, अश्विन ने दिया बड़ा इशारा

मुंबई इंडियंस में आने वाले समय में कप्तानी की जिम्मेदारी किसे मिलेगी, ये सवाल एक बार फिर चर्चा…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top