• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
Image

जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन


सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार को जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करते हैं. ऐसे में बीते दिनों ही जलसा पर हमला करने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी को और भी बढ़ा दिया गया. लेकिन इन धमकियों के बीच ये प्रथा टूटी नहीं. अमिताभ बच्चन हर बार की तरह ही फैंस से मिलने के लिए बाहर आए.

दरअसल, शुक्रवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला था. इस ईमेल में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ पर भी आत्मघाती हमला करने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद बिग बी हाई सिक्योरिटी में नजर आए. जलसा के बाहर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

अमिताभ बच्चन ने फैंस के प्यार का आभार जताया

रविवार को अमिताभ बच्चन ने अपने खास अंदाज में फैंस से मुलाकात की. उन्होंने हमेशा के जैसे ही जोश से फैंस से मुलाकात की. उन्होंने भीड़ की ओर हाथ हिलाया और उनके प्यार और स्नेह का आभार जताया. इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे. धमकियों के बाद भी फैंस जलसा के बाहर खड़े थे तो उनका इंतजार एक्टर ने जाया नहीं जाने दिया. उनसे मुलाकात कर उनका दिन बना दिया. 

यह भी पढ़ें: ‘उड़ता तीर’ ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, ‘जेलर 2’ समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
 
अमिताभ बच्चन ने दिया था हेल्थ अपडेट

वहीं, अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जो कि उनकी हेल्थ से जुड़ा था. एक्टर ने अपना हेल्थ अपडेट दिया था. उन्होंने बुधवार को ब्लॉग शेयर किया था और फैंस को चौंका दिया था. बिग बी ने इसमें बताया था कि उन्हें आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है. इसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर रेगुलर पोस्ट नहीं करेंगे. 

अमिताभ बच्चन ने टंबलर पोस्ट में लिखा था, ‘अभी और आराम की जरूरत है… खुद को ढाल रहा हूं… सोच-विचार कर रहा हूं… इंसानी शरीर और इसकी अनोखी खूबियों के बारे में.’ हालांकि, बाद में बिग बी ने एक्स पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने माफी मांगी थी और कहा था कि डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है. इसलिए वो कुछ भी लिख पाने की स्थिति में नहीं हैं.

अमिताभ बच्चन का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अमिताभ बच्चन के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्टर इन दिनों रियलिटी शो ‘केबीसी 18’ को होस्ट कर रहे हैं. शो में अक्सर वो खुद से जुड़ा कोई ना कोई किस्सा और कहानी शेयर करते नजर आते हैं. अमिताभ को आखिरी बार तमिल फिल्म ‘वेट्टैयन’ में देखा गया था, जिसमें वो 33 साल बाद रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे थे.



Source link

Related Posts

‘उड़ता तीर’ ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, ‘जेलर 2’ समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘उड़ता तीर’ के चर्चे हो रहे हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

आयशा खान से मुनव्वर फारूकी का नाम लेकर फैन ने किया मजाक, भाई शाहबाज ने स्टेज से उतारा

टीवी एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. हैदराबाद में हाल ही…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

क्या कॉन्सर्ट आयोजकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी शिल्पा राव? सपोर्ट में आई AICWA

शिल्पा राव के मुंबई कॉन्सर्ट में उनका माइक बंद करने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विवादों में घिरे हुए…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top