• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’
Image

सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’


पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विवादों में घिरे हुए हैं. हाल ही में सिंगर उत्तराखंड गए थे, जहां पर उन पर सुबोध उनियाल ने शराब पीकर इवेंट में आने का आरोप लगाया था और उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें मंत्री ने उन्हें बुरी तरह से लताड़ा था, जिसके बाद वो विवादों में घिर गए और सेलेब्स ने भी दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया. मीका सिंह लगातार उनके सपोर्ट में पोस्ट शेयर कर रहे थे. इसी बीच अब उनका विवाद खत्म हो गया है. उत्तराखंड के मंत्री ने उनसे माफी मांग ली है.

दलेर मेहंदी के समर्थन में लगातार आवाज उठा रहे उनके भाई और सिंगर मीका सिंह ने अब मंत्री सुबोध उनियाल के माफी मांगने पर प्रतिक्रिया दी है. मीका ने कहा कि वह इस बात की तारीफ करते हैं कि दलेर मेहंदी से जुड़ी घटना के लिए मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांगी है. अब उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो जाएगा.

सुबोध उनियाल ने मांगी माफी

IANS की रिपोर्ट के अनुसार, मीका सिंह ने अपने बयान में कहा, ‘मैं इस बात की तारीफ करता हूं कि दलेर मेहंदी पाजी से जुड़ी घटना के लिए सुबोध उनियाल ने माफी मांगी है. कलाकारों और उनकी इज्जत का सम्मान करना बहुत जरूरी है. दलेर पाजी एक सीनियर कलाकार हैं जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है और हर कलाकार सम्मान का हकदार है। मुझे उम्मीद है कि हम इस घटना को पीछे छोड़कर आपसी सम्मान और समझ के साथ आगे बढ़ेंगे.’

यह भी पढ़ें: जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन

मीका के इस बयान से पहले वो मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जता चुके थे. उन्होंने मांग की थी कि मंत्री दलेर मेहंदी के सामने मंच पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगें. अब सुबोध उनियाल के माफी मांगने की बात सामने आने के बाद मीका ने सकारात्मक रुख दिखाया. उन्होंने साफ किया है कि कलाकारों के सम्मान को लेकर उनकी चिंता अहम थी और वह चाहते हैं कि इस घटना को पीछे छोड़कर सभी आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ें.

दलेर मेहंदी लाइव परफॉर्मेंस से शुरू हुआ था विवाद

दरअसल, यह पूरा मामला उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले से जुड़ा है. यहां दलेर मेहंदी लाइव परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही सिंगर के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि दलेर मेहंदी ठीक से गाना नहीं गा रहे हैं और लिप-सिंकिंग के जरिए परफॉर्म कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सिंगर शराब पीकर कार्यक्रम में आए थे. मंत्री की इन टिप्पणियों के बाद विवाद खड़ा हो गया और सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई.

घटना का वीडियो सामने आने के बाद दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने खुलकर उनका समर्थन किया. मीका ने कहा कि दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं थी, इसके बावजूद उन्होंने दर्शकों के लिए करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया. उन पर शराब पीकर आने का आरोप लगाया गया, जिससे दलेर मेहंदी की छवि को नुकसान पहुंचा.

मीका सिंह ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीका सिंह ने कहा, ‘जिस तरह से दलेर मेहंदी को सबके सामने डांटा गया, वह गलत था. किसी कलाकार से गलती होती है, तो उसे सम्मान के साथ समझाया जा सकता है. मंच पर माइक लेकर इस तरह किसी कलाकार को अपमानित करना सही तरीका नहीं है। मेरी मंत्री से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है लेकिन मैं चाहता हूं कि दलेर मेहंदी पर लगाए गए आरोपों को लेकर मंत्री अपनी गलती स्वीकार करें और माफी मांगें.’



Source link

Related Posts

आयशा खान से मुनव्वर फारूकी का नाम लेकर फैन ने किया मजाक, भाई शाहबाज ने स्टेज से उतारा

टीवी एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. हैदराबाद में हाल ही…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

क्या कॉन्सर्ट आयोजकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी शिल्पा राव? सपोर्ट में आई AICWA

शिल्पा राव के मुंबई कॉन्सर्ट में उनका माइक बंद करने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार को जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करते हैं. ऐसे में…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘मुझ पर हमला क्यों किया?’ दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज

टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की शाम को गोलियों से हमला किया गया. इस घटना में एक्टर बाल-बाल…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top