• Home
  • ताजा खबरें
  • अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- ‘पार्टी का नाम रख लें AI-वादी’
Image

अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- ‘पार्टी का नाम रख लें AI-वादी’


उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एआई वीडियो को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव को एआई का इतना ही शौक है तो उन्हें अपनी पार्टी का नाम ‘समाजवादी’ से बदलकर ‘एआई-वादी’ रख लेना चाहिए.

राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव जमीन पर उतरकर जनता के बीच जाने के बजाय एआई वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए राजनीति कर रहे हैं. राजभर ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि सैफई महोत्सव नहीं मना पाने के मलाल में वह महोत्सव का शौक एआई के जरिए पूरा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस समाजवादी पार्टी की स्थापना अखिलेश यादव के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी विचारकों के सिद्धांतों पर की थी, उसे अखिलेश ने एआई वाली ‘नौटंकी’ बनाकर रख दिया है.

समाजवादी एआई वीडियो देखकर हो रहे होंगे निराश

उन्होंने कहा कि सच्चे समाजवादी यह देखकर निराश होंगे कि मुलायम सिंह यादव के बेटे एसी कमरे में बैठकर एआई वीडियो बना रहे हैं. उन्होंने अंग्रेजी गानों पर वीडियो बनाने को लेकर भी अखिलेश यादव पर तंज कसा. राजभर ने कहा कि राजनीति गांव, गरीब और किसान के बीच जाकर तथा पसीना बहाकर होती है, मोबाइल की स्क्रीन पर नाच-गाने और एआई रील बनाने से नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पिछले 10 वर्षों से सत्ता से बाहर हैं और इस दौरान उनके पास प्रदेश के गांवों में जाकर लोगों से मिलने का पर्याप्त अवसर था लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया.

लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब

AI वीडियो के जरिए समर्थकों का बहलाया जा रहा मन 

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चाहते तो हर दिन प्रदेश के किसी एक गांव में जाकर लोगों से मिल सकते थे. राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश ने इसके बजाय एसी कमरों और सोशल मीडिया पर समय बिताया. उन्होंने यह भी कहा कि अब जनता के बीच जाने के बजाय एआई वीडियो के जरिए अपने समर्थकों का मन बहलाया जा रहा है.

सुभासपा अध्यक्ष ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के गैर-यादव पिछड़े और बहुजन समाज के लोग अब अखिलेश यादव के झांसे में नहीं आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि अति पिछड़े और बहुजन समाज को ऐसा नेता नहीं चाहिए, जो खेत-खलिहान छोड़कर इंटरनेट पर वीडियो बनाने में लगा रहे. राजभर ने अपने पोस्ट में 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव की एआई वीडियो वाली राजनीति पर भी तंज कसा.

Input By : आईएएनएस



Source link

Related Posts

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र राघोपुर दियारा  में जाने के लिए अक्टूबर महीने की समाप्ति होने के बावजूद…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

UP: योगी सरकार में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी आसान, नामांतरण पर बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव-2026 को दिव्य, भव्य और गरिमामय बनाने के लिए अयोध्या में तैयारियां…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top